न्यूज़भारतहेडलाइंस

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस:अमेजन प्राइम ने शेयर किया पोस्ट, दिखेगी सचिव जी-प्रधान की जोड़ी

खबर टीम इंडिया की।पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का इंतजार अब खत्म हुआ। मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। वेब सीरीज 28 मई 2024 को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका बतौर एक्टर एक बार फिर से वापसी करेंगे। अमेजन प्राइम ने पंचायत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आपने लौकी आगे बढ़ाई और हम आपका इनाम अनलॉक करते हैं।

बता दें कि,दुनिया भर के 240 देशों के अंदर इसे रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जाएगा।पंचायत’ के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग-अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी। ‘पंचायत’ का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने ‘पंचायत 3’ की कहानी लिखी है।

कई बार टल चुकी है सीरीज की रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पंचायत 3’ का प्रीमियर पहले 15 जनवरी को होने वाला था। लेकिन फिर इसे आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद एक बार फिर रिपोर्ट्स आई थीं कि इस पॉपुलर शो का तीसरा सीजन मार्च में आने वाला है। इस बात से दर्शक काफी दुखी थे। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी फाइनल डेट अनाउंस कर दी है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *