न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दिए मां से जुड़े सवालों के जवाब, बोले- मैंने मां का कोई सपना पूरा नहीं किया

उमाकांत त्रिपाठी। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल काफी गर्म है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में हर सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी कुछ सवालों का जवाब देते हुए भावुक भी हो गए। पीएम मोदी से पूछा गया कि लोग आपको तानाशाह कहते हैं, वो भी आजाद घूम रहे हैं, तो पता नहीं कौन से टाइप के आप तानाशाह हैं? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा ‘आप कुछ भी निकाल दीजिए। उन्होंने मेरी मां को गाली देना से पहले कुछ नहीं सोचा, वह मेरे परिवार को गाली देने से पीछे नहीं हटे, ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। लेकिन उन्होंने ऐसा डिक्टेटर का चित्र बना दिया कि उसके अंदर सारी गालियां चल जाती हैं और कुछ भी करो तो डिक्टेटर हो।

पीएम मोदी ने दिया इंटरव्यू
पीएम मोदी से इंटरव्यू में पूछा गया कि मोदी जी आपकी मां के बारे में कोई भी कुछ कहता है, आप प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन एक इंसान भी हैं, एक बेटे भी हैं। इसे आप कैसे महसूस करते हैं? पीएम मोदी ने कहा कि सवाल मेरी मां का नहीं है, मेरी मां ने तो चलिए मुझे जन्म दिया है। वैसे तो मेरी मां के साथ मैंने कोई न्याय नहीं किया है, क्योंकि मां के जो सपने रहते हैं बच्चे को लेकर, वैसा कोई सपना मां का मैंने पूरा नहीं किया। मैं बहुत छोटी आयु में भाग गया था, चला गया बाहर.. तो उस प्रकार से मैं तो गुनहगार हूं एक प्रकार से।

मां को लेकर बोले पीएम मोदी
इंटरव्यू में पीएम मोदी से पूछा गया कि आपका कभी निजी भाव बहुत बाहर नहीं आता। लेकिन क्या ये चीज आपके बैंक ऑफ द माइंड चल रही हैं ,जो आप लोगों से शायद नहीं बोलते होंगे कि 2002 के बाद ये पहला चुनाव है, सब कुछ होगा लेकिन आपकी मां नहीं होगी, आप हर चुनाव के बाद उनके पैर छूने जाते थे। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये पहला मेरी जिंदगी का चुनाव है, जब में मां के पैर छुए बिना जाऊंगा, लेकिन मन में एक भाव भी आता है कि आज 140 करोड़ लोग और देश की करोड़ों माताएं हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया।’

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 906

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *