न्यूज़भारतहेडलाइंस

खरगोन में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- कांग्रेस पार्टी करती है पाकिस्तान से प्यार, इस बार राम राज्य ले आईए

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर धर्म के नाम पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देकर कांग्रेस और इंडी अलायंस को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने मंगलवार को खरगोन और धार में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि मुझे 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता…इस लोकसभा चुनाव में एक महीने के अंदर एमपी का ये 7वां दौरा है। वे एमपी में अब तक 8 जनसभा और 2 रोड शो कर चुके हैं।

 

खरगोन और धार में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

कांग्रेस, इंडी गठबंधन की साजिश रोकने चाहिए 400 सीटें
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले आजकल एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर राजनीति से साफ कर देना। ये बाबा साहब अंबेडकर को बड़ी श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है।

कांग्रेस का परिवार बाबा साहब अंबेडकर से नफरत करता है
पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- परिवारवादियों ने अपना महिमा मंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं। कांग्रेस का ये परिवार बाबा साहब अंबेडकर से घोर नफरत करता है। कांग्रेस ने अंबेडकर की राजनीति को खत्म करने की हर साजिश रची।

भारत की पहचान मिटाने की कोशिश सफल नहीं होने दूंगा
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- मैं आज दो टूक कह रहा हूं। ये कांग्रेस वाले और उनके सारे चट्टे-बट्टे जरा कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। ये हजारों वर्ष पुराने भारत को उसकी इस संतान की गारंटी है।

मैंने कांग्रेस के दिमाग का एक्सरे किया है
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- शहजादे तो ऐसी चीज लेकर आए हैं कि दुनिया में ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता। वो कहते हैं आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे। मैंने कांग्रेस का सबका एक्सरे करके रखा है। उनके दिमाग का एक्सरे किया है।खरगोन में महिलाओं ने पीएम मोदी को मां अहिल्या बाई की नगरी महेश्वर की तस्वीर सौंपी।

कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है
पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया। इसी मॉडल को वे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।

कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर
पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।

कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच गया है
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा – ये लोग देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-INDI गठबंधन को आस्था और देशहित की परवाह है। कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा- हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है।

एक धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट देने को कहा जा रहा
पीएम मोदी बोले
कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एक जुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है।

इंडी गठबंधन की कहावत- अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता
पीएम मोदी बोले
इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता…

ये मुसलमानों को पूरा आरक्षण देना चाहते हैं
पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस चुप है लेकिन आज उनके एक सहयोगी दल ने INDI गठबंधन के इरादों की पुष्टि कर दी। उनके नेता जो चारा घोटाले के मामले में जेल में हैं और कोर्ट से सजा पा चुके हैं। अभी जमानत पर बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, सिर्फ आरक्षण नहीं, उनका कहना है कि मुसलमानों को मिलना चाहिए पूर्ण आरक्षण। इसका अर्थ क्या है? ये लोग एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को मिला सारा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पूरा आरक्षण देना चाहते हैं।

कांग्रेस ने विरासत और आस्था के हर काम का विरोध किया

भाजपा ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर चलती है। कांग्रेस ने विरासत और आस्था के हमारे हर काम का विरोध किया। महाकाल लोक का निर्माण भाजपा ने किया। कांग्रेस ने इसका कदम-कदम पर विरोध किया। धार की भोजशाला, बाग गुफाएं, मांडु का जहाज महल ऐसी जगहों पर भाजपा सरकार सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
पीएम मोदी ने भगवा रंग का साफा बांधकर सभा को संबोधित किया।

भारत की पहचान मिटाने की कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा

पीएम मोदी बोले
मैं आज दो टूक कह रहा हूं। ये कांग्रेस वाले और उनके सारे चट्टे-बट्टे जरा कान खोलकर सुन लो। मैं पूरी ताकत से कह रहा हूं। कांग्रेस और इंडी अलायंस वाले कान खोलकर सुन लो, जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। ये हजारों वर्ष पुराने भारत को उसकी इस संतान की गारंटी है।

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा
जो बाबा साहब को मंजूर नहीं था, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर राजनीति से साफ कर देना। ये बाबा साहब अंबेडकर को बड़ी श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है। कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसी धंस चुकी है कि उसे और कुछ नजर नहीं आता है। कांग्रेस की चली तो कांग्रेस कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोट बैंक को है।
मोदी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर साफा बांधकर पहुंची।

मैंने कांग्रेस से तीन सवाल पूछे, उन्होंने मुंह पर ताला लगा दिया
पीएम मोदी बोले
पिछले दो सप्ताह से मैंने कांग्रेस को तीन बातें लिखकर देने की चुनौती दी थी। मैंने कहा था लिखकर के दो कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दोगे। दूसरा- एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण आप कभी नहीं छीनोगे। तीसरा- कांग्रेस की राज्य सरकारें ओबीसी कोटे से रातों रात डाका डालकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। कांग्रेस चुप बैठ गई है। मुंह पर ताला लगा दिया। ये खतरे वाली चुप्पी है। उनके अंदर खेल है।

जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। कांग्रेस वालों की बुद्धी पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। इन्हें पता होना चाहिए 2019 से 2024 ये 5 साल मैंने सरकार चलाई। मोदी के पास एनडीए को 400 सीटों का समर्थन तो था ही, इन्हें ये भी याद नहीं। इन्हें जनता ने ऐसा मारा कि अभी तक इन्हें होश नहीं आया। मोदी 400 सीटें क्यों मांग रहा है? मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाकर चिपका न दे। खेल बिगाड़ ने दे। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर ताला न लगा दे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *