न्यूज़भारतहेडलाइंस

अखिलेश बाबू तो डिंपल भाभी के साथ अंधेरे में कोरोना टीका लगवा आए, अमित शाह ने कसा सपा पर तंज

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायबरेली में अचानक सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय के घर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी उनके साथ रहे। सपा विधायक ने अपने आवास पर शाह का वेलकम किया। बुके दिया और पैर छुए। बंद कमरे में मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक, शाह ने रायबरेली के चुनावी समीकरण को लेकर मनोज पांडेय से बातचीत की। मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से लगातार 3 बार से विधायक हैं। अखिलेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ब्राह्मण वोट बैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है।

शाह ने रायबरेली चुनाव को लेकर मनोज पांडेय से की बातचीत 
इसी साल फरवरी में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दिन मनोज पांडेय ने सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद क्रॉस वोटिंग की थी। पहले चर्चा थी कि भाजपा रायबरेली से मनोज पांडेय को टिकट दे सकती है। हालांकि, भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया। दरअसल, शाह रायबरेली में रैली के लिए पहुंचे थे। वहां से उनका मनोज पांडेय के घर जाने का कार्यक्रम बन गया।

शाह बोले
इससे पहले शाह ने रायबरेली में जनसभा की। कहा- शहजादे रायबरेली से वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है, तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनके वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपए देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपए देंगे। 15 हजार क्या 15 सौ रुपए भी नहीं दिए।

शाह बोले
शाह ने कहा- वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ। अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी कलेक्ट्रेट ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया। ये (कांग्रेस) विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं। एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम रायबरेली को भी पीएम मोदी की विकास यात्रा से जोड़ेंगे।

शाह बोले
रायबरेली में अमित शाह ने कहा- यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका का भाषण सुन रहा था। उन्होंने कहा- मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है।
लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया गांधी की तबीयत थोड़ी खराब रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या?
NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मौत हुई। यहां गांधी परिवार आया? बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया? नांव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया? 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया? बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका?

राहुल बाबा आप एटम बम से डरिए
मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, क्योंकि इनके पास एटम बम है, पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर मत मांगिए।
अरे राहुल बाबा, आपको एटम बम से डरना है तो डरिए, हम नहीं डरते… पीओके भारत का है। वो हम लेकर रहेंगे।

यूपी वाले अखिलेश की नहीं सुनते हैं शाह बोले
यूपी वाले अखिलेश को नहीं सुनते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडों और माफियों की सरकार थी। भाजपा की सरकार आई तो गुंडा और माफिया राज को समाप्त किया। तीन चरण समाप्त हो गए हैं। तीन चरण में पीएम मोदी 200 पार हो गए हैं। चौथे चरण में 250 पार हो जाएंगे।

शाह बोले
इंडी अलायंस की जीतने की संभावना नहीं है। लेकिन अगर जीत जाते हैं तो उनका पीएम कौन बनेगा। शरद पवार बन सकते हैं क्या। स्टालिन बन सकते हैं। ममता दीदी बन सकते हैं क्या।
आखिरी नाम बताता हूं राहुल। हंसना मत। राहुल बाबा यह परचून की दुकान नहीं है। भारत देश है। कोरोना आएगा तो कौशांबी वालों को कौन बचाएगा। मुझे भी पता है मोदी जी बचाएंगे। मोदी जी ने 130 करोड़ के देश को कोरोना का टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया।

कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को अटकाकर रखा शाह बोले-
आप बताइएगा। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था नहीं। कांग्रेस ने इसे अटकाकर, भटकाकर रखा। मोदी आए, केस भी जीता और फिर प्राण प्रतिष्ठा करके जयश्री राम कर दिया।
जब प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब राहुल बाबा, सोनिया, अखिलेश और डिंपल बहन को निमंत्रण भेजा गया। लेकिन नहीं आए।
क्यों नहीं आए। मैं यह बताता हूं। क्योंकि, ये वोट बैंक से डरते हैं। इनकी वोट बैंक कौन है आपको पता है न। पीएम मोदी ने हमारे सभी पूजास्थल को फिर से सजाने-संवारने का काम किया है। इंडी अलायंस की जीतने की संभावना नहीं है। लेकिन अगर जीत जाते हैं तो उनका पीएम कौन बनेगा।

शाह बोले
यह दो शहजादे- अखिलेश और राहुल बाबा कहते हैं कि हम आएंगे तो धारा 370 को वापस लाएंगे। PM मोदी ने इस देश से आतंकवाद, नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है। PM मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।
कश्मीर हमारा है या नहीं है। कश्मीर में अब तक कांग्रेस-सपा-बसपा ने धारा-370 को संभाल कर रखा था। आपने दूसरी बार पीएम मोदी को बनाया। मोदी ने धारा-370 को समाप्त कर दिया। कश्मीर से धारा समाप्त करके भारत का अभिन्न अंग बनाया।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *