न्यूज़भारतहेडलाइंस

नरेंद्र मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया, अमित शाह ने विपक्ष से पूछा- आपका पीएम कौन बनेगा?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये दो शहज़ादे- अखिलेश और राहुल बाबा कहते हैं कि हम आएंगे तो धारा 370 को वापस लाएंगे। PM मोदी ने इस देश से आतंकवाद, नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है। PM मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।’ इसके बाद रायबरेली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यहां कई लोगों ने मुझे कहा कि यह परिवार की सीट है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं, रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। मैं उनसे 5 सवाल पूछता हूं- लोकतंत्र में 5 साल तक यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी यहां आए हैं? रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुईं। गांधी परिवार आया?’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले
रविवार को लखनऊ में मौजूद रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं, हम सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रा में कहीं किसी को कोई परेशानी न हो, व्यवस्थित तरीके से यात्रा हो। शुरुआती दिनों में ज्यादा लोग यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं मेरा उनसे अनुरोध है कि यात्रा के नियम, मौसम आदि की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें।

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *