उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। अमित शाह ने श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबाेधित करते हुए कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। तब मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं? तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। शाह ने कहा कि पांच हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। अमित शाह ने कहा कि जब देश में विपक्ष यानी INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं आज पीओके में हड़ताल होती है।
अब POK में लगते हैं नारे शाह बोले
अमित शाह ने सभा में कहा कि पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब POK में नारेबाजी होती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोले हुए कहा कि आपको डरना है तो डरते रहिए। ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये POK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे। अमित शाह ने ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को धोखा देने का आरोप लगाया। इससे पहले शाह ने अपने दौरे में कहा था कि बीजेपी चार चरण में मोदी जी की अगुवाई में बहुमत हासिल कर चुकी है। 380 सीटों की वोटिंग में 270 सीटों बीजेपी को मिल रही हैं।
मणिशंकर अय्यर पर साधा निशाना
अमित शाह ने रैली में कहा कि मणिशंकर अय्यर और फारुख अब्दुल्ला देश को डराने का काम करते हैं। शाह ने कहा कि वहां पहले यहां पत्थरबाजी होती थी। आज पीओके में पत्थरबाजी होती है। उन्होंने कहा कि 2.11 करोड़ टूरिस्टों ने कश्मीर जाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उधर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आटे के भाव ने रिकॉर्ड बनाया है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हर गरीब को पांच किलो चावल फ्री ऑफ कॉस्ट भेजते हैं। ये ममता दीदी चालाकी कर रही हैं। चावल मोदी भेज रहे हैं लेकिन ऊपर अपनी फोटो चिपका देती हैं। शाह ने बीजेपी को जिताने की अपील की।














