न्यूज़भारतहेडलाइंस

पंचायत सीजन-3 का ट्रेलर रिलीज: इस बार दिखेगी गांव की राजनीति, होगा लव स्टोरी का भी एंगल

खबर टीम इंडिया की।आज प्राइम वीडियोज की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ढाई मिनट के इस ट्रेलर में फुलेरा गांव की राजनीति और प्रधान सचिव अभिषेक की लव स्टाेरी की झलक देखने को मिली।
शो के इस नए सीजन में टोटल 8 एपिसोड होंगे। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित यह सीरीज 28 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
सीजन 3 में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रधान जी के खिलाफ बनराकस खड़ा होगा।

फिल्म पंचायत में पॉलिटिक्स से बचना चाहते हैं सचिव जी
ट्रेलर में दिखाया है कि जहां एक तरफ सचिव जी गांव में हो रही फालतू पॉलिटिक्स से बचकर पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ फुलेरा गांव में अब पंचायत चुनाव होने वाले हैं।
पिछले सीजन के एमएलए साहब ने प्रधान जी और सचिव जी की नाक में दम कर दिया था और दोनों की नौकरी दांव पर भी लग गई थी। अब इस नए सीजन में बनराकस भी दोनों के पीछे पड़ गया है।पंचायत 3 का प्रीमियर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी किया जाएगा। सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सांविका जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *