न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ,जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल(aaj ka rashifal)

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- व्यक्तिगत विषयों में तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. उपलब्ध अवसरों को भुनाएंगे. शिक्षा व संस्कारों के पालन में सक्रियता बनाए रहेंगे. मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा. लाभ और प्रभाव बना रहेगा. सभी से जुड़ाव बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न मोर्चां पर तेजी बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे. संकोच दूर होगा. स्वजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे.

 

वृष – वाणी व्यवहार में सजगता बनाए रहें. घरेलु मामलों पर फोकस बढ़ाएं. कामकाज में सफलता प्रतिशत बेहतर रहेगा. बड़ों का सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. कारोबारी समझ बढ़ेगी. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन बल पाएगा. विविध परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी. लंबित कार्यां में धैर्य रखें. जल्दबाजी न दिखाएं. संबंधों में सहजता सजगता रखें. अहंकार व जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखें. सबके हित की सोच बनाएं.

मिथुन- वाणिज्यिक लाभ बेहतर बने रहेंगे. साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे. कामकाजी यात्रा संभव है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. परिचय का लाभ मिलेगा. अनुकूलन बना रहेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे. नए लोगों से सहज रहेंगे. सामिजक कार्यां में तेजी लाएंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. उत्साह महत्वपूर्ण मामले सकारात्मक रहेंगे. लक्ष्य पर बनाए रखने का प्रयास रखें. शुभ सूचना मिल सकती है.

कर्क-पारिवारिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. आपसी संवाद पर जोर बना रहेगा. कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे. अपनों का साथ विश्वास मनोबल बढ़ाएगा. घर परिवार में आनंद रहेगा. वाणिज्यिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. अनुकूलता बनी रहेगी. सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे. समय संवार पर बना रहेगा. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता सामंजस्य रखेंगे. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे.

सिंह- सुख सौख्य और सफलता का सूचक समय है. विविधि विषयों में रुचि दिखाएंगे. अपनों को समय देंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी. पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलेगी. लाभ प्रतिशत उूंचा रहेगा. वादा वचन निभाएंगे. रचनात्मक विषयो में रुचि दिखाएंगे. आधुनिक प्रयास बल पाएंगे. लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा. शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी. सभी का मान सम्मान रखेंगे. संवेदनशीलता से काम लेंगे. आर्थिक कोशिशों में आगे बढ़ाएंगे. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा.

कन्या- समय सामान्य प्रभाव का बना है. सकारात्मक सोच और सक्रियता से कार्य करें. सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रदर्शन बनाए रखें. निजी संबंध बल पाएंगे. कामकाज में सजगता बनाए रहेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें. न्यायिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी. सावधानी बनाए रखेंगे. नियम पालन में सहजता बढ़ाएंगे. अनजानों से लेन देन में स्पष्टता रखेंगे. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. जिद व जल्दबाजी से बचेंगे.

तुला- आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न मामलों में साहस पराक्रम दिखाएंगे. पहल व विश्वास बनाए रखेंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. लाभ का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा रहेगा. उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे. निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे. न्यायिक मामले पक्ष में बनेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा. करियर में तेजी बनाए रखेंगे. आधुनिकता पर ध्यान देंगे. नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन के मामले बनेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा.

 

वृश्चिक- कार्य व्यापार में मिलनसारिता बनाए रखेंगे. प्रशासन के विषयों को गति देंगे. भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. प्रबंधन के प्रयास बेहतर बनेंगे. सत्ता संबंधी मामले पक्ष बनाए रखेंगे. विविध कार्या को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा. योजनाओं में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. कला कौशल बढ़ेगा. संतुलित बने रहेंगे. अवरोधों में कमी आएगी.

 

धनु- भाग्य की मजबूती से महत्वपूर्ण कार्यां को गति मिलेगी. कार्य व्यापार में अनुकूलता बनाए रखेंगे. चहुंओर हितलाभ बढ़ेगा. सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. आस्था और विश्वास बढ़ेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. भेंट संपर्क बढ़ाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. तेजी से काम लें.

 

मकर- स्वास्थ्य संकेतों पर नजर बनाए रखें. विवेक विनम्रता बनाए रहें. सेहत से समझौता न करें. भावनात्मक दबाव से बचें. वाणी व्यवहार में सहज-सजग रहें. खानपान में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यां को योजनानुसार आगे बढ़ाएं. बड़प्पन की सोच रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. नीति नियमों पर भरोसा रखें. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. परिजनों से सलाह परामर्श बनाए रखने का प्रयास करेंगे.

कुंभ- दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. भाग्यबल मजबूत होगा. साझा कार्यां को प्रभावपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाएंगे. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. जिम्मेदारों से समय लेकर भेंट को जाएंगे. परिवार में शुभता का संचार रहेगा. व्यवस्था बेहतर बनाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. मित्र मददगार होंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. भूमि भवन के मामलों में सक्रियता बनी रहेगी. संकोच दूर होगा.

मीन- मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. लगन से कामकाज संवारेंगे. परस्पर सजगता सावधानी पर जोर देंगे. कामकाजी परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं सफल होंगी. सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा. सेवा व्यवसाय में अधिक प्रभावी रहेंगे. वाणिज्यिक संबंधों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. विनम्र रहें. सूझबूझ से काम लें.

 

Related Posts

22 साल की लड़की ने 60 साल के बुजुर्ग के साथ बनाई गंदी रील, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों की…

रात 1 बजे आशिक के कमरे में रंगरलियां मना रही थी शादीशुदा महिला, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर…

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *