Uncategorizedन्यूज़भारतहेडलाइंस

‘डंके की चोट पर कहता हूं…’, जबतक मोदी जिंदा है धर्म के आधार पर नहीं होगा आरक्षण, बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”वो जितना कीचड़ उछालते हैं, कमल उतना ही खिलता है. मैं आज डंके की चोट पर लोगों से कहता हूं कि मोदी जिंदा है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा. मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूंगा. कम से कम एक इंसान तो है, जो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है, जो भागता नहीं है और कहता है कि जो मैं बोलता हूं, वो मेरी जिम्मेदारी है.”

मां गंगा ने गोद लिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में पीएम मोदी अपनी मां को यादकर काफी भावुक देखे गए थे. पीएम मोदी ने कहा था, मुझे मां गंगा ने यहां बुलाया है. मां गंगा ने मुझे गोद लिया है. पीएम ने कहा, मां के निधन के बाद ही गंगा ही मेरी मां है. उन्होंने कहा, 10 साल पहले यहां प्रतिनिधि बनने के लिए आया था. 10 साल में उन नागरिकों और काशी वासियों ने देखते ही देखते ही मुझे बनारसिया बना दिया है.

पीएम की मां से होती थी ये बात

पीएम मोदी का कहना था कि मां हमेशा मुझसे पूछती थीं कि काशी विश्वनाथ जाते हो या नहीं? मां जब 100 साल की हुई थी और मैं उनके जन्मदिन पर उनसे मिलने गया था तो मां ने मुझे कहा कि जीवन में दो चीजें हमेशा ध्यान रखना. रिश्वत लेना नहीं और गरीब को भूलना नहीं. काम करें बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. पीएम ने यह भी साफ कहा कि चुनाव में राम मंदिर पहले भी मुद्दा नहीं था, आगे भी नहीं रहेगा. राम मंदिर श्रद्धा का मुद्दा है. चुनाव का नहीं है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *