खबर इंडिया की। अमेरिका के अटलांटा फेडरल कोर्ट से जुड़ा एक मामला इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां की फेडरल जज Eleanor Ross पर कोर्ट परिसर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ अनुचित संबंध रखने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और दोनों पहले से शादीशुदा भी बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान भी दोनों कथित तौर पर कोर्ट परिसर के एक कमरे में निजी मुलाकातें करते थे। मामला सामने आने के बाद न्यायिक व्यवस्था और कोर्ट की गरिमा को लेकर अमेरिका में बड़ी बहस छिड़ गई है।

जांच के बाद न्यायिक अधिकारियों ने जज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उन्हें फेडरल कोर्ट में चीफ जज बनने और कई न्यायिक समितियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें कम से कम छह क्लर्कों को लिखित माफीनामा देने का भी आदेश दिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे न्यायिक पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग निजी जीवन और पेशेवर जिम्मेदारी के बीच संतुलन पर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल यह मामला अमेरिका में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।














