न्यूज़भारतहेडलाइंस

सोनीपत के युवाओं से पीएम मोदी का वादा, बोले- हम हरियाणा और सोनीपत के युवाओं को देश के लिए सोना लाते देखेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।अंबाला में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के सोनीपत पहुंचे. यहां उन्होंने हिंदू धर्म ग्रंथ गीता का जिक्र करते हुए कहा कि मुकाबला जब सत्य और असत्य के बीच हो तो जीत हमेशा सत्य की ही होती है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2024 के कुरुक्षेत्र में एक तरफ विकास और दूसरी तरफ वोट जिहाद है. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों को किसी भी कीमत पर केवल वोट चाहिए.

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय देश की सारी योजनाएं केवल एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर होती थीं. इन योजनाओं के पैसे कहां जाते थे. पहले हजारों करोड़ नहीं बल्कि लाखों करोड़ के घोटाले होते थे. उन्होंने कहा कि नाम बदलने से चरित्र नहीं बदलते. गठबंधन वाले घोटालेबाजों की ही बड़ी जमात है. ये पांच साल में पांच प्रधानमंत्री देना चाहते हैं, यही इनकी सरकार चलाने का फॉर्मूला है.

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस कह रही है पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए, क्या हमें डरना चाहिए? उन्होंने कहा कि ये मोदी का दौर है, हम घर में घुसकर मारते हैं. मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के 4 स्तंभ हैं- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान, इन्हें मजबूत करने का संकल्प हैं.

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में बॉर्डर पर हमेशा फायरिंग होती थी, सीजफायर तोड़ने की गिनती होती थी, लेकिन आज हालत बदल गए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये जनता के वोट की ताकत है. उन्होंने कहा कि वोट की ताकत से मजबूत सरकार बनती है और मजबूत सरकार बड़े फैसले लेती है.
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है. यहां की माताओं-बहनों का मुझ पर कर्ज है. ये कर्ज मोदी अपनी मेहनत से लौटाएगा. हरियाणा का विकास, मोदी का सपना नहीं, मोदी का संकल्प है.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *