न्यूज़भारतहेडलाइंस

400 मकजी लड्डू तैयार रखना… ढोंकनाल में अमित शाह की जनसभा, नवीन पटनायक पर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।ढेंकानाल के परजंग में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ढेंकानाल का मकजी लड्डू को नरेंद्र मोदी ने जीआई टैग दिया है। 400 लड्डू तैयार रखना।दिल्ली जाकर सभी सांसद को लड्डू खिलाना है। 75 और लड्डू रखना, भाजपा में राज्य सरकार बनने वाली है। नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में गरीबों के कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।

शाह बोले
उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो चावल मुफ्त देने का काम मोदी जी ने किया है। 12 करोड़ शौचालय बनाए। 4 करोड़ से ज्यादा पक्का घर दिए। 10 करोड़ उज्जवला गैस सिलेंडर दिया। 14 करोड़ लोगों को नल से जल दिया। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान दिया। ओडिशा में भाजपा, ओड़िआ भाषा, साहित्य, गौरव और उत्कल भूमि के इतिहास के लिए चुनाव लड़ रही है।

शाह बोले
शाह ने कहा कि ढेंकानाल वाले बताओ ओडिशा पर क्या कोई तमिल बाबू शासन कर सकता है। नवीन बाबू ने तमिल बाबू को ओडिशा का राजा बना दिया है। यह ओड़िआ के सम्मान का सवाल है। एक बार बीजद सरकार उखाड़कर फेंक दो इसी धरती का ओड़िआ बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। ओडिशा के अंदर बाबू ने लूट मचाई है। खदान को बेच खाएं हैं। भाजपा की सरकार बनाओ, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, भी को जेल के सलाखों के पीछे डालने का काम हम करेंगे।

शाह बोले
अमित शाह ने महाप्रभु के रत्न भंडार का यहां भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो हम महाप्रभु के रत्न भंडार का पाई-पाई ढुंढकर हम सजा देने का काम करेंगे।ओडिशा पूरे भारत में सबसे समृद्ध प्रदेश है। इसकी भूमि के नीचे इतना खनिज है कि पूरे देश का खजाना भर जाएगा। मगर दुर्भाग्य है कि ओडिआ भाई सबसे गरीब है और अन्य राज्यों में नौकरी करने जाता है।पांच साल मोदी जी को ओडिशा दे दीजिए, आपको यहीं नौकरी मिले ऐसी व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी।

शाह बोले
शाह ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र किया और कहा कि नवीन बाबू आपको इसका लाभ नहीं लेने देते हैं। भाजपा की सरकार गरीब कल्याण करने वाली सरकार है। आदिवासी दलित पिछड़ा, महिला, बहने, युवा किसान का विकास करने वाली सरकार है।
अमित शाह ने जनता से किया ये वादा

शाह बोले
शाह ने कहा कि हम बुनकरों को 3000 हजार रुपया बुनकर कल्याण के लिए देने का काम करेंगे। 26 लाख घरों में पीने का पानी जल मिशन के तहत पहुंचाएंगे। मिशन स्वास्थ्य के तहत 36 हजार बेड बनाने का काम करेंगे। नवीन बाबू बूढ़े हो गए हैं, आप उन्हें रिटायर कर दो, डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम भाजपा सरकार करेगी। देश में 3 करोड़ और ओडिशा में 25 लाख लखपति दीदी हम बनाएंगे।

शाह बोले
शाह ने यहां भी कश्मीर का जिक्र किया और कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं, कांग्रेस कहती है पाकिस्तान के पास एटम बम है।पाक अधिकृत कश्मीर मत मांगिए। मैं कहता हूं कि राहुल बाबा आपको डरना है तो डरिए, पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है, हम इसे लेकर रहेंगे। पीएम मोदी ने देश को समृद्ध किया है। भाजपा की सरकार बनाइए हम ओडिशा को भारत का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *