न्यूज़भारतहेडलाइंस

ओडिशा में गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, बोले- नवीन बाबू ने किया है ओडिशा का अपमान BJD पर जमकर बोला हमला

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। छठवें चरण के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया है।

क्या बोले शाह?
नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया है। उत्कल भूमि पर शासन यहां का भूमि पुत्र ही करेगा। उन्होंने आगे कहा कि जगन्नाथ यात्रा को बंद करने की पूरी साजिश की गई थी। ओडिशा का लोकेशन सुंदर है ल्किन मेहनत करने वाला मुख्यमंत्री नहीं है बाकि यहां सबकुछ है। अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी यहां जो 5 किलो चावल, प्रतिव्यक्ति, प्रतिमाह भेजते हैं, नवीन बाबू उस पर अपने फ़ोटो वाला झोला लगाते हैं।

पीएम मोदी को लेकर बोले शाह
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर पूरे ओडिशा का सम्मान करने का काम किया है।

 

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *