न्यूज़भारत

जनता के मुद्दे, 400 पार और विपक्ष पर खुलकर बोले पीएम मोदी… गठबंधन को लेकर कांग्रेस से पूछे ये सवाल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सक्लूसिव बातचीत में मिशन 400 पार और जनता के मुद्दों पर अपनी रणनीति बताई. पीएम ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अच्छी सरकार देने के लिए बल्कि ज्यादातर लोग अपने बेटों के लिए जूझ रहे हैं। गठबंधन में अधिकतर लोग जमानत पाए हुए है। वहां वो लोग हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

 

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि 2014 में मैं देश के लिए नया था। मेरे बारे में लोगों को निगेटिव बताया गया था। तब लोगों मेरे बारे में जानने की इच्छा थी। 2019 में जब मैं लड़ा तो जनता का विश्वास था। जनता को लगा कि 2014 में लिया निर्णय सही था। जनता ने कहा था कुछ भी हो आदमी काम का है। अब 2024 का चुनाव देश का जनता लड़ रही है। इस चुनाव की जिम्मेदारी युवाओं, महिलाओं ने ली है। लोग मुझे अपने परिवार के रूप में देख रहे हैं। मेरे लिए जनता ईश्वर का रूप है। जनता के सामने मैं पुजारी, सेवक की तरह हूं। मेरे हर काम में सामान्य नागरिक केंद्र में रहता है। मेरी कोशिश है कि जनता की कठिनाई दूर करूं। 140 करोड़ लोग इस देश के मालिक हैं।

पीएम मोदी बोले
काशी सांसद ने इस दौरान अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि पानी, आवास, शिक्षा, इलाज प्राथमिकता रही है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। देश में 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर बनाए हैं। हजारों अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा से फ्री में लोगों की डायलिसिस की जा रही है। हम आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक हमारा विकसित भारत का संकल्प है। AI का जमाना है, मैं चाहता हूं भारत इसका नेतृत्व करे। 2047 तक भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश होगा। दुनिया की जरूरतों को पूरा करने वाला देश भारत होगा। आने वाले समय में भारत से लोग प्रेरणा लेंगे।

पीएम मोदी बोले
विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं, विपक्ष गाली दे रहा। इंडिया गठबंधन में उनकी हर मीटिंग के बाद पार्टियों की संख्या कम होती गई है। विपक्ष के लोग अपना-अपना कुनबा बचाने में लगे हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यादव समाज में कोई होनहार युवा नहीं हैं। एक ही कुनबे के सभी यादवों को टिकट मिला है। सपा चुनाव जीतने के लिए नहीं कुनबा बचाने के लिए लड़ रही है।

पीएम मोदी बोले
मिशन 400 पार पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2019 से 2024 तक हम 400 सीटों के साथ संसद में हैं। पूरे 5 साल मेरे पास 400 लोगों का समर्थन रहा है। 400 पार का नारा देश की जनता ने दिया है। आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में तीखी आलोचना अनिवार्य है। आलोचना नहीं होती, आरोप लगाए जाते हैं। आलोचना और आरोप में बहुत फर्क होता है। आलोचना करने के लिए रिसर्च करना पड़ता है। लोकतंत्र में वाद-विवाद और संवाद अनिवार्य है। मैं चाहता हूं अच्छे लोग जीतकर विपक्ष में आएं। प्रधानमंत्री ने तीसरी बार सरकार बनाने के दावे को पक्का करते हुए कहा कि 4 जून को देशवासियों के सपने को ऊर्जा मिलेगी। हम पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर नई सरकार बनाएंगे। इस बार देश में मान्य विपक्ष बनना मुश्किल होगा। मैं जो देखता हूं और सुनता हूं वही कहता हूं।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *