न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी सरकार में जो– जो बदलाव हुए, वो किसी दूसरी सरकार में नहीं हुए.. सीएम योगी ने बोला विपक्ष पर हमला

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण खत्म हो गया है। सभी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।वहीं आज आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित किया। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में एक ही गूंज है कि फिर एक बार मोदी सरकार आएगी, पूरा देश कह रहा की जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे।

सीएम योगी बोले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में बड़े – बड़े काम हो रहे है। बीजेपी सरकार में जो – जो बदलाव हुए। वो किसी अन्य सरकार में नहीं हुए। उन्होंने केवल जनता को लूटा और परेशान किया है। झूठे वादे करके जनता का भरोसा तोड़ा है। 4 जून को पता चल जाएगा की जनता किसको चाहती है।

सीएम योगी बोले
वहीं आपको बता दे की सीएम ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार में लोग रोटी के लिए मरते थे। लोगों को रोटी के लिए तरसना पड़ा है। लेकिन आज हमारे समय में लोग को भरपूर खाना मिल रहा है। सबके घर हर महीने राशन जा रहा है। पूरा परिवार ख़ुशी – ख़ुशी खा रहा है। लेकिन आज समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा है क्योंकि जनता हमारा (बीजेपी सरकार ) को सपोर्ट कर रही है। इन्होने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाया है। इन्होने बीजेपी की हर योजना को गलत साबित किया है।

सीएम योगी बोले
आगे सीएम योगी ने कहा कांग्रेस – सपा ने भगवान राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने उस पर भी सवाल उठाएं। आज राम मंदिर की वजह से हमारा देश जाना जा रहा है। लोग दूर – दूर से दर्शन करने आ रहे है। हमारा देश को हर कोई जान रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा की मोदी जी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे। सपा माफियाओं की फैक्ट्री चलाती थी। वहीं सीएम ने कहा की सपा में तो टिकट में ही खलबली थी। तो ये सरकार कैसे चलाएंगे। जब इन लोगो में ही कुछ कन्फर्म नहीं तो ये देश में क्या करेंगे। आज आजमगढ़ पूरी तरह बदल चुका है। वहीं निरहुआ ने आजमगढ़ का सम्मान बढ़ाया।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *