उमाकांत त्रिपाठी।भारत में इन दिनों लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है. लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सात चरणों में होने वाले संसदीय चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं. अब एक चरण की वोटिंग और बाकी है. नई सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा हो रही है. अपने देश में जहां आंकड़ों को लेकर अंदाजे बयां चल रहा है, उसी तरह पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी आमलोगों के साथ ही एक्सपर्ट और पॉडकास्टर्स भी अनुमान लगा रहे हैं. दोनों देशों के एक्सपर्ट एक बात पर एक जगह नजर आते हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीत रही है. एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बीजेपी को 300 से उससे कुछ ज्यादा सीटें आने का अनुमान जताया है. उन्होंने इसकी वजहें भी बताई हैं.
उजैर यूनुस बोले
पाकिस्तानी एक्सपर्ट उजैर यूनुस ने एक इंटरव्यू में खास बातचीत में भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव-2024 पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP अकेले दम पर 300 या उससे कुछ ज्यादा सीटें जीत लेगी. उजैर ने कहा कि भारत में इस बार का इलेक्शन काफी हद तक प्रेसिडेंशियल टाइप है. एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं और दूसरी तरफ विपक्ष में राहुल गांधी बड़ा चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि इस बात पर अधिकांश लोग इस बात पर सहमत हैं कि भाजपा इस बार भी अपने दम पर 300 सीटें हासिल कर लेगी और एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना लेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भी बात की.
उजैर यूनुस बोले
पाकिस्तानी एक्सपर्ट उजैर ने आगे बताया कि भारत में इस बार का संसदीय चुनाव अध्यक्षात्मक टाइप हो गया है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और दूसरी तरफ पूरा विपक्ष. उन्होंने बताया कि विपक्ष में सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि थर्ड टर्म को लेकर लोग चर्चा भी करने लगते हैं. बीजेपी की जीत पर संदेह करने वालों को लेकर भी जवाब देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में विधानसभा चुनाव हुए थे. सबको लग रहा था कि बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन भजापा ने इन चुनावों में एक तरह से स्वीप किया था.
उजैर यूनुस बोले
उजैर ने इस बात को भी खारिज करने की कोशिश की कि बीजेपी या मोदी सरकार को मुसलमानों का समर्थन हासिल नहीं है. उन्होंने गुजरात के बोहरी और इस्माइली मुसलमानों का उदाहरण दिया. साथ ही पीएम मोदी की मिस्र यात्रा का उल्लेख किया, जहां वह मस्जिदों में गए थे और इन समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की थी. साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार महिलाओं को गैस सिलेंडर देने या शौचालय बनवाने में हिन्दू-मुसलमान नहीं देखते हैं. सभी समुदाय को बराबरी की तरह ट्रीट किया जाता है.














