न्यूज़भारतहेडलाइंस

देश में लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण नजदीक, तीन रैलियों में पूर्वांचल साधेंगे पीएम मोदी, 7 सीटें होंगी कवर

उमाकांत त्रिपाठी। देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान नजदीक है. इससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां कर धुंआधार प्रचार करेंगे. इन तीन रैलियों के जरिए सात लोकसभा सीटों को साधेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मिर्जापुर, मऊ और देवरिया में रैली करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

पीएम मोदी करेंगे जनसभा
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज पीएम मोदी 3 जनसभा करेंगे. इससे 7 लोकसभा सीटों को साधेंगे. पहली जनसभा मिर्जापुर के बरकछा कला में लोकसभा सीट मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज के लिए है. जहां सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के लिए प्रचार करेंगे. फिर दूसरी जनसभा मऊ के रतनपुरा में लोकसभा सीट घोसी, बलिया और सलेमपुर के लिए होगी. तो वहीं, तीसरी जनसभा देवरिया के शिवपुर में लोकसभा सीट बांसगांव और देवरिया के लिए है.तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सबसे पहले मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट के लिए मडिहान विधानसभा के बरकछा में जनसभा करेंगे. इसके बाद घोसी, बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए भुडसुरी, मेवाड़ी कलां, रतनपुरा मऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर तीसरी जनसभा पचलडी मार्ग, रूद्रपुर, देवरिया में आयोजित की जाएगी. यह संयुक्त सभा बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में होगी.

यपी में 1 जून को होगा मतदान
यूपी में सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. इस दौरान 13 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें महाराजगंज, गोरखपुर, खुशीनगर, देवरिया, बसनगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्टस् गंज में वोटिंग होगी. ऐसे में आखिरी चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, तो वहीं समेत अन्य विपक्षी दल भी जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *