न्यूज़भारतहेडलाइंस

ओडिशा CM नवीन पटनायक के खराब स्वास्थ्य पर PM मोदी ने जताई चिंता, बोले- ये साजिश तो नहीं करवाएंगे जांच

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 साल के ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खराब स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी बिगड़ती सेहत के पीछे साजिश तो नहीं? अगर ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी, तो हम नवीन बाबू के खराब स्वास्थ्य के कारण का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाएंगे।
मोदी ने बुधवार 28 मई को ओडिशा के मयूरभंज जिले में जनसभा में कहा कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ी गई। सालों से उनके करीब रहे लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो उनकी सेहत की चर्चा करते हैं। वे बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ भी नहीं कर पाते। क्या उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है।

मोदी ने ऐसा क्यों कहा, जानिए?
पहली वजह: पूर्व आईएएस अफसर और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन। ऐसा आरोप है कि इस समय वे ही सरकार चला रहे हैं और सरकार से जुड़े फैसले ले रहे हैं। इस मामले ने 28 मई को तब और तूल पकड़ा जब नवीन पटनायक का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे मंच से भाषण दे रहे थे। उनके बगल में पांडियन माइक पकड़कर खड़े थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिस पर सबकी नजर गई। ओडिशा CM ने पोडियम पर अपना एक हाथ रखा था, जो जोर से कांप रहा था। जैसे ही पांडियन की नजर वहां गई, उन्होंने CM पटनायक का हाथ पकड़कर तुरंत छिपा दिया।

दूसरी वजह: तमिलनाडु में जन्मे वीके पांडियन को भाजपा ओडिशा की राजनीति में ‘बाहरी’ कहती रही है। पांडियन ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, उड़िया महिला से शादी करने के बाद ओडिशा कैडर में ट्रांसफर ले लिया।

पटनायक बोले
ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा है कि मेरा स्वास्थ्य खराब है और वे इस मामले की जांच कराना चाहते हैं। अगर वे मेरी तबीयत के बारे में इतने चिंतित थे तो मुझे फोन लगाकर पूछ लेते। भाजपा में कई लोग हैं जो पिछले 10 सालों से मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। मैं PM को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं। मैं पिछले एक महीने से ओडिशा में चुनाव प्रचार कर रहा हूं।

शाह बोले
मोदी ने अपने भाषण में पांडियन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा ओडिशा चाहता है कि राज्य का CM एक ओडिया बने। राज्य की जनता ने 25 सालों से राज कर रही बीजद सरकार पर फुल स्टॉप लगाने का मन बना लिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पांडियन का नाम लिए बिना कहा था, ‘एक तमिल बाबू पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। क्या ऐसा होना चाहिए? भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री उड़िया भाषा में पारंगत हो और राज्य की भाषा, संस्कृति और परंपरा को समझे।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पांडियन पर नवीन पटनायक को कंट्रोल करने का आरोप लगाया। हिमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘इतिहास में पहली बार एक रिटायर्ड ऑफिसर ने किसी मुख्यमंत्री के हाथों को कंट्रोल करने की कोशिश की है। पांडियन ने सिर्फ एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि 4.5 करोड़ ओडिशावासियों का अपमान किया है।’ हिमंत ने दावा किया कि नवीन पटनायक किसी भी दस्तावेज पर खुद साइन नहीं करते है। पांडियन उनके डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग करते हैं।

वीके पांडियन ने ओडिशा सरकार के बड़े प्रोजेक्ट संभाले
पांडियन ने श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर, श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना जैसे ओडिशा सरकार के मेगा प्रोजेक्ट्स में भी बड़ी भूमिका निभाई, जिसका इसी साल उद्घाटन हुआ है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जनवरी को जगन्नाथ मंदिर के गजपति दिव्यसिंह देव के साथ इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत जगन्नाथ मंदिर की बाहरी दीवार के चारों ओर 75 मीटर का एक गलियारा बनाया गया है।

श्रीमंदिर के साथ-साथ पांडियन ने राज्य में प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों के रेनोवेशन एंड रेस्टोरेशन की ओडिशा सरकार की पहल की भी निगरानी की।वीके पांडियन को ओडिशा में ‘मो सरकार’ को लॉन्च करने के लिए भी जाना जाता है। इस पहल को राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ 21 जिला मुख्यालय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में 2 अक्टूबर 2019 को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद सरकारी ऑफिसों में आने वाले लोगों की सम्मान के साथ मदद करना है।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *