न्यूज़भारतहेडलाइंस

भगवा वस्त्र, योगियों सी मुद्रा, ध्यानमग्न हुए पीएम मोदी; सूर्य देव को दिया अर्घ्य

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में ध्यान लगा रहे हैं. इसकी फोटो सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में ध्यान लगा रहे हैं. इसकी फोटो सामने आई है.

पीएम मोदी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में ध्यान साधना की फोटो में आप देख सकते हैं कि वो भगवा वस्त्र पहने हुए हैं.पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना के दौरान योगियों की मुद्रा में दिख रहे हैं.

पीएम मोदी ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया. ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं.

पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक चलने वाली अपनी ध्यान साधना गुरुवार (30 मई, 2024) को शुरू की थी.

पीएम मोदी ध्यान साधना एक जून तक करेंगे. इस दिन ही लोकसभा चुनाव को लेकर सातवें चरण के लिए वोटिंग होनी है.

यह पहली बार है जब पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ठहरेंगे. स्मारक स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि स्वरूप बनाया गया है. पीएम मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार समाप्त होने के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *