न्यूज़भारतहेडलाइंस

तमिलनाडु के कोट्टई भैरवर मंदिर में अमित शाह ने की पूजा, जीत की हैट्रिक का मांगा आशीर्वाद

उमाकांत त्रिपाठी। अमित शाह ने कोट्टई भैरवर मंदिर में पत्नी के साथ की पूजा, लिया जीत का आशीर्वाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के तिरुमायम स्थित कोट्टई भैरवर मंदिर में पूजा अर्चना की।


इस दौरान अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी थीं। मंदिर के पुजारी ने शॉल और माला पहनाकर दंपति का स्वागत किया।


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा प्रबंधित एक किले की बाहरी दीवार के उत्तर में स्थित कोट्टई भैरवर मंदिर भगवान शिव के स्वरूप भैरवर को समर्पित है।

शाह के यहां पहुंचने पर बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और एच राजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *