न्यूज़भारतहेडलाइंस

सोमनाथ मंदिर में गृहमंत्री अमित शाह की पूजा: माटी कला महोत्सव में अर्थव्यवस्था को लेकर ये बोले शाह

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुजरात के दिवंगत मंत्री दिव्यकांत नानावती की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं, इसके बाद वे ‘माटी कला महोत्सव’ में भी पहुंचे। इस दौरान, शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। यह बात सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आंकड़ों से साफ है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।

शाह बोले
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत थी।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *