न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक बार फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार, वोटिंग के बाद सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की जनता के प्रबल समर्थन और आशीर्वाद से 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के अलग अलग चरणों मे हुए मतदान का फैसला आएगा तो एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बननी तय है। जनता ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार सुबह मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का चुनाव आज देश के 8 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ बोले
इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 सीटों महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया, घोसी, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व मिर्जापुर पर भी आज वोट डालें जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीने से अधिक समय से जो देश के अंदर आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता जनार्दन के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे।अपनी सरकारों के समय के कार्य और कारनामों को रखा। देश के अंदर नई सरकार का गठन करने के लिए मतदाताओं ने सभी राजनीतिक दलों के शासनकाल और कुछ दलों की पूर्व सरकारों के कारनामों का अवलोकन करते हुए उनका मूल्यांकन किया है।

योगी आदित्यनाथ बोले
देश के अंदर जो समर्थन मिला है, उसको ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि 4 जून को जब जनता का फैसला आएगा तो देश के अंदर आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, विरासत भी-विकास भी, गरीबों के प्रति संवेदना भी और युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए जिन लोगों ने, जिन पार्टियों ने, जिन सरकारों ने काम किया है, उनका पूरा आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *