उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव-2024 के रुझान अब परिणामों में तब्दील होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उनके अलावा बस्तर से महेश कश्यप ने 55 हजार, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया ने 2 लाख और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। वहीं भाजपा 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि एक सीट कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं।हालांकि राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व CM भूपेश बघेल काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया की जीत तय मानी जा रही है।
नोट- बढ़त/जीत का डेटा चुनाव आयोग के अनुसार है…
प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग करा रहा है, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
राजनांदगांव की सड़कों पर जश्न का माहौल
राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। संतोष पांडेय के स्वागत के लिए मानव मंदिर चौक में आतिशबाजी की जा रही है।
रायगढ़ में राधेश्याम राठिया जीते,
रायगढ़ में भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया ने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इसके बाद प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ विजय जुलूस निकाला। हालांकि अभी तक राठिया की जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मतगणना स्थल पहुंची कमलेश जांगड़े
जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , जिला भाजपा अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पहुंची। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
ज्योत्सना महंत बोलीं- छत्तीसगढ़ में हार की समीक्षा करेंगे
जीत के बाद विजय बघेल ने जताया आभार
भाजपा कार्यालय में सीएम ने कराया मुंह मीठा
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष अन्य नेताओं ने मुंह मीठा करवाया।
सरगुजा में मिली जीत के बाद चिंतामणि भाजपा दफ्तर पहुंचे
दुर्ग में मना भाजपा की जीत का जश्न














