न्यूज़भारतहेडलाइंस

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का 24 साल का राज हुआ खत्म,वहीं आंध्रप्रदेश में बनी NDA की सरकार; बीजेपी ने सभी 78 सीटों पर जीत हासिल की

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है।
ओडिशा में 24 साल से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक के हाथ से सत्ता खिसक गई है। BJP को 147 में से 78 तो BJD को 51 सीटें मिल रही हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) की सत्ता में वापसी हुई है। TDP 175 में से 134 सीटें जीत रही है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को सिर्फ 12 सीटों पर सिमट गई है।
आंध्र में 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

 

अब देखिए दोनों राज्यों का जनादेश-

आंध्र प्रदेश: 175 सीटें, बहुमत: 88
पार्टी जीते आगे कुल
TDP 104 30 134
जन सेना पार्टी 16 5 21
BJP 5 3 8
YSRCP 3 9 12
कांग्रेस 0 0 0

ओडिशा: 147 सीटें, बहुमत: 74
पार्टी जीते आगे कुल
BJP 48 30 78
BJD 32 19 51
कांग्रेस 6 8 14
अन्य 2 2 4

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के साथ 12 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है।

1. गुजरात गुजरात की 5 में से 2 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, 2 पर आगे हैं। पोरबंदर में अर्जुन देवाभाई मोढवाडिया ने 1 लाख 16 हजार 808 वोट से कांग्रेस के ओदेदारा राजू भीमा को हराया।

खंबात विधानसभा सीट से बीजेपी के चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्हें 88457 वोट मिले, जबिक उनके विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्रसिंह हरिसिंग परमार को 50129 वोट मिले।

इसके अलावा वाघोडिय, विजापुर और मानावाडर में बीजेपी उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।

2. हिमाचल प्रदेश हिमाचल की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा ने 1960 वोट के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार राम लाल करकांडा को हराया। राणा को 9414 वोट मिले और मरकांडा को 7454 वोट मिले।

सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के ही कैप्टन रंजीत सिंह ने 2440 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें 29,529 वोट मिलें। उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजिंदर राणा को 27,089 वोट मिले।

राज्य की धर्मशाला, बड़सर से बीजेपी और गगरेट, कुटलैहड़ से कांग्रेस आगे चल रही है।

3. उत्तर प्रदेश की चार में से तीन सीटों पर भाजपा, एक सीट पर सपा आगे है। 4. बंगाल की दो सीटों में से एक पर TMC तो एक पर भाजपा आगे है। 5. कर्नाटक की एक सीट पर कांग्रेस आगे है। 6. बिहार की एक सीट पर CPI (M) को बढ़त है। 7. हरियाणा की करनाल सीट पर भाजपा को बढ़त है। 8. झारखंड की गांडेय सीट पर भाजपा आगे है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पीछे चल रही हैं। 9.राजस्थान की एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी आगे है। 10. तमिलनाडु की एक सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है। 11. तेलंगाना की एक सीट पर कांग्रेस आगे है। 12. त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा आगे है।

भाजपा अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश की जनता का आभार जताया
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश की जनता का धन्यवाद जताया। कहा कि भाजपा की तरफ से प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने NDA पर भरोसा जताया। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपकी उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।
आंध्र प्रदेश में जीत के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी के साथ जश्न मनाते पार्टी नेता

ओडिशा में BJD की हार के बाद पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा

ओडिशा में BJD की हार के बाद भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा दिखा।

नवीन पटनायक एक सीट से आगे, एक सीट से पीछे

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। हिंजिली से वे 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं, वहीं कांटाबांजी से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग से 7500 से ज्यादा वोट से पीछे चल रहे हैं।

ओडिशा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बनाए

चंद्रबाबू नायडू के परिवार में जीत की खुशी

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी की जीत पर चंद्रबाबू नायडू के परिवार में केक काटा गया।
चंद्रबाबू नायडू के पोते ने केक काटा और अपने पिता नारा लोकेश को खिलाया। लोकेश ने बेटे को चूम लिया
बेटे नारा लोकेश को केक खिलातीं उनकी मां।

 

आंध्र प्रदेश में NDA तो ओडिशा में भाजपा की सरकार तय
आंध्र प्रदेश में मौजूदा YSRCP बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सिर्फ 14 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि NDA यानी भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी गठबंधन को 162 सीटें मिल रही हैं।

वहीं, ओडिशा में 24 से सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल यानी BJD बाहर होने की कगार पर है। पार्टी 52 सीटों पर आगे है। भाजपा 78 सीटों पर लीड कर रही है और पहली बार अकेले दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस सिर्फ 15 सीटों पर आगे है।

चंद्रबाबू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
जानकारी के मुताबिक, TDP के चंद्रबाबू नायडू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

आज शाम को आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी इस्तीफा दे सकते हैं
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSRCP करारी हार की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सिर्फ 15 सीटों पर आगे चल रही है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज शाम को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को इस्तीफा दे सकते हैं।

ओडिशा में BJD 54 सीटों पर आगे, नवीन पटनायक को दोनों सीटों पर बढ़त
ओडिशा में सत्ताधारी BJD 54 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दोनों सीटों हिंजिली और कांटाबांजी से बढ़त बनाए हुए हैं।

आंध्र में NDA 158 सीटों पर तो ओडिशा में भाजपा 75 सीटों पर आगे
आंध्र प्रदेश में NDA यानी TDP, भाजपा और जन सेना पार्टी गठबंधन बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है।गठबंधन 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। TDP 131, भाजपा 7 और जन सेना पार्टी 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *