न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान की सभी 25 सीटों का परिणाम हुआ जारी:14 भाजपा तो कांग्रेस के गंठबंधन खाते में आई 11 सींटें;वहीं भरतपूर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने डांस कर मनाया जीत का जशन

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया। कांग्रेस ने 10 साल बाद जबरदस्त वापसी की है। राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस गठबंधन ने 11 (एक RLP, एक CPIM और एक बाप) और भाजपा ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। उधर, भरतपुर में जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जमकर डांस किया।

जयपुर में ग्रामीण सीट के रिजल्ट पर हुआ विवाद
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में प्रशासन का रवैया सवाल खड़े करता है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए।

3 मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष की लीड चार गुना कम हुई:राजस्थान में हैट्रिक से क्यों चूकी भाजपा ?, कांग्रेस को 10 साल बाद कैसे मिल रही बड़ी सफलता
राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग जारी:भाजपा के मन्नालाल ने पूर्व कलेक्टर को हराया; जानिए किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे
राजस्थान की 9 हॉट सीटों का रिजल्ट:बांसवाड़ा में रोत की जीत ने चौंकाया, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर खिसके, रविंद्र भाटी भी हारे

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का दोस्ताना अंदाज
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा चुनाव मतगणना स्थल पर अनूठा नजारा दिखा। भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना एक-दूसरे के गले में हाथ डाले कुछ इस अंदाज में दिखे।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत की खुशी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके खुशियां मनाईं। इस दौरान एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी गई।

कोटा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला जीते
लोकसभा सीट कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने जीत दर्ज की। इसी के साथ तीसरी बार बिरला ने लोकसभा चुनाव में जीते हैं। कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बिरला को प्रमाण पत्र दिया।

JLN मार्ग पर कांग्रेस समर्थक जुटे, प्रदर्शन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शाहपुरा विधायक मनीष यादव कॉमर्स कॉलेज पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक JLN मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कॉमर्स कॉलेज में एंट्री को लेकर पुलिस से बहस
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया, रामनिवास गावड़िया, और विद्याधर चौधरी भी कॉमर्स कॉलेज पहुंचे हैं। यहां एंट्री को लेकर उनकी पुलिस से बहस हुई है।

कांग्रेस विधायक बोले
कांग्रेस विधायक (फुलेरा) विद्याधर चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार तानाशाही कर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी अंदर नहीं जाने दे रही है। जो सरासर गलत है।
हम जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से ही विधायक हैं। बावजूद इसके हमें हमारे प्रत्याशी से बात तक नहीं करने दी जा रही है और न ही प्रशासन का कोई व्यक्ति हमारी सुनवाई कर रहा है।
विधायक (सांगरिया, हनुमानगढ़) अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि अनिल चोपड़ा पर प्रशासन दबाव बनाकर 3000 से ज्यादा वोट खारिज करने की कोशिश में जुटा हुआ है, ताकि बीजेपी को 1500 वोट से जीता सके। इसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यहीं धरना देंगे। चाहे पुलिस हमें गिरफ्तार ही क्यों न कर ले। अब पीछे नहीं हटेंगे।

3 लाख 90 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
राजसमंद से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार महिमा विश्वराज कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 3 लाख 90 हजार वोट से हराया है। महिमा के पति विश्वराज सिंह भी नाथद्वारा से विधायक हैं। बीजेपी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए इस बार परिवार में ही टिकट दिया था।

सचिन पायलट बोले
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है, वह कई सवाल खड़े करता है। काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और परिणाम रोकना कई संदेह उत्पन्न करता है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए।
इसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।

भरतपुर से संजना जाटव विजयी
भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रामस्वरूप कोली को हराया है। जीत की खुशी में संजना ने डांस भी किया।

अमराराम बोले
अमराराम ने जीत के बाद भास्कर से बात करते हुए कहा- मैं सीकर का सांसद हो गया हूं। पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता, इंडिया अलायंस के नेताओं व जनता का धन्यवाद देता हूं। लोगों ने अपना समर्थन देकर सड़क से लेकर संसद तक भेजा है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
10 साल में देश के संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया है। अब कुशासन समाप्त हो और जनता का शासन कायम हो।
मोदी ने एग्जिट पोल के नाम पर ड्रामा किया। आज रिजल्ट उससे उल्टे आ रहे हैं।

बेनीवाल बोले
नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर में चुनाव के बाद ज्योति मिर्धा ने हरियाणा में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगे।
ये लोग एक जगह टिककर नहीं रहते। अभी वोटों से मायरा भर दिया और अब परिवार में काम होगा तो नोटों से भी मायरा भर देंगे।
सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि ये पहले पार्टी कार्यालय में खाने की व्यवस्था देखते थे। मैंने तो पहले भी कहा था चुनाव परिणाम के बाद वही पुराना काम फिर से देखेंगे।

मंजू शर्मा ने जनता का आभार जताया
जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए मैं आई हूं। जनता के विश्वास पर खड़े उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।

राहुल कस्वां बोले
14 राउंड पूरे होने के बाद चुरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने कहा- मैं जनता का धन्यवाद देना चाहता हूं। जनता ने आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस की पूरी टीम ने मिलकर काम किया। बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘काका’ जैसे लोग जो बैठे हुए हैं। उनको बीमारियां हो जाती हैं। तारानगर में भी जनता ने काका की ‘खाज’ मिटाई। ऐसे लोग जो थकी हुई मानसिकता के बैठे हुए हैं। जिनका खुद का डेवलेपमेंट का मुद्दा नहीं होता। उन लोगों ने आगे बढ़कर पार्टी को भ्रमित कर जो जनता के बीच लोगों को हटाने का काम करते हैं। ऐसे में जनता जवाब देती है।

जश्न में डूबे मंजू शर्मा के समर्थक, जयपुर में आतिशबाजी
जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

एक साथ दिखे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना और भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया मतगणना के दौरान एक साथ दिखे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *