उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच पीएम मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जय जगन्नाथ के साथ अपने स्पीच की शुरुआत की।
भाजपा दफ्तर पहुंचने से पहले पीएम ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने लिखा- मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
नड्डा बोले
प्रधानमंत्री से पहले नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने NDA और पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने की बधाई दी।
पहली बार कोई गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का कहना है कि देश को आगे ले जाना है। इसी के लिए वह काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोकलुभावने वादे करके सरकार के नजदीक आना चाहते हैं।
नड्डा बोले
हम बंगाल में 3 सीटों से बढ़कर 77 हो जाते हैं तो उसकी चर्चा नहीं होती। कहते हैं हम हार गए। आज ही ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बन रही है। लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश मोदी के साथ है।
भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते पार्टी कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते पार्टी कार्यकर्ता।
जेपी नड्डा ने कहा- यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत
यह भारत के जन-जन की विजय है! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिले इस जनसमर्थन के लिए मैं मोदी जी, समस्त वरिष्ठ नेताओं और हमारे निष्ठावान कोटिशः कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।
यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत है। ‘विकसित भारत’ निर्माण का हमारा संकल्प युवा, महिला, किसान, गरीब को सशक्त कर समृद्ध, सक्षम व आत्मनिर्भर भारत निर्माण के पथ पर अग्रसर है। लगातार तीसरी बार जनता-जनार्दन से मिले इस जनादेश के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत के बाद कहा था- जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दीप्रधानमंत्री 6 महीने पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।














