उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया है… प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद अब ये चर्चा तेज हो गई है कि, मध्य प्रदेश से नई सरकार में किसे जगह मिलेगी… मोदी कैबिनेट में जगह पाने के लिए दावेदार तो बहुत हैं, लेकिन इनमें से 4 या 5 सांसदों को ही टीम मोदी में मौका मिलने के आसार हैं… तो वहीं प्रदेश से मंत्री रह चुके सांसदों का पत्ता कटने की चर्चाएं भी तेज है….2019 में 28 सीटों पर जीत के बाद एमपी से पांच लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी… चलिए जानते हैं, ऐसे कौन से चेहरे हैं जिन्हें दिल्ली में मौका मिलेगा और किन चेहरों से नई सरकार किनारा कर सकती है..
शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है… लोकसभा चुनाव के दौरान जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि- मैं शिवराज को दिल्ली ले जाना चाहता हूं… राजनीतिक पंडितों की मानें तो शिवराज, मोदी कैबनेट में कृषि मंत्री बन सकते हैं… पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा संसदीय सीट से 8 लाख 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है… शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग से आते हैं… उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ओबीसी वर्ग को साध सकती है.. मध्यप्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं… यही वजह है कि बीजेपी ओबीसी के मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है…
ज्योतिरादित्य सिंधिया
शिवराज के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का फिर से मंत्री बनने की चर्चा भी जोरों पर है… सिंधिया ने इस चुनाव में 5 लाख 40 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है… बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्री बनाया.. इसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उनका कद लगातार बढ़ता गया… इस बार भी सरकार में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है… ग्वालियर रियासत के महाराजा सिंधिया को मराठा क्षत्रिय हैं…
वीडी शर्मा
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल भी जल्द खत्म होने वाला है… ऐसे में वो भी मंत्री बन सकते हैं…खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने पांच लाख 25 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है… उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव, नगर निगम और उप चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रर्दशन किया.. ब्राह्मण वर्ग से आने वाले वीडी को इस बार केंद्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है…
MP की इन महिला सांसदों का बढ़ेगा कद?
इस कैबिनेट में अनुसूचित जाति से किसी एक महिला को मौका मिल सकता है। इसे लेकर हिमाद्रि सिंह, सावित्री ठाकुर और संध्या राय के नाम पर मंथन चल रहा है….प्रदेश की आदिवासी सीट से जीतकर दूसरी बार सांसद बनीं हिमाद्री सिंह के भी मंत्री बनने की अटकलें तेज हैं…. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को बड़े अंतर से हराया… उनके साथ ही सावित्री ठाकुर या संध्या राय को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. ये दोनों भी दो बार की सांसद हैं. इसलिए सरकार इन्हें जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकती है.इन तीनों की जीत प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राजनीतिक पंडितों की मानें तो बीजेपी, संसद में महिलाओं को आगे करने और उनका आरक्षण बढ़ाने की बात करती है, इसलिए इन तीनों महिलाओं को नई सरकार की कैबिनेट में पद मिल सकता है….
कुलस्ते-खटीक का कट सकता है पत्ता? (Y)
आपको बता दें कि मोदी की नई टीम में पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है… इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेंद्र खटीक का नाम तेजी से लिया जा रहा है… दरअसल ये पहला मौका है जब मोदी एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाएंगे… ऐसे में सरकार में शामिल सहयोगियों को साधने के लिए मंत्रिमंडल में जगह देनी नई सरकार की मजबूरी होगी… अगर इस सियासी गणित को मानें तो खटीक और कुलस्ते को ड्रॉप किया जा सकता है… हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की थी… इस मुलाकात को भी नए बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है…














