न्यूज़भारतहेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब छिंदवाड़ा में होगा उपचुनाव, अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होगा उपचुनाव

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने 7 राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर चुनाव होना है. यह सीट कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे के बाद रिक्त घोषित हुई थी.
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा. 21 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी. 24 तारीख को नामांकनों की स्क्रूटनी होगी और 26 जून को चुनावी पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि होगी. अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

कमलेश शाह ने लिया था इस्तीफा
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ समर्थक कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद अमरवाड़ा सीट खाली हुई थी. कमलेश शाह ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी.
जुलाई में मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और पंजाब की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही पश्चिम बंगाल के 4, उत्तराखंड में 2, और हिमाचल प्रदेश की 3 रिक्त विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *