न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान के मंत्रियों का बढ़ा कद, जानिए मोदी कैबिनेट में गजेंद्र सिंह शेखवात और अर्जुन राम मेघवाल को मिला कौन सा मंत्रालय?

उमाकांत त्रिपाठी।देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन चुकी है. शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नई मोदी सरकार में राजस्थान से चार सांसदों को मंत्री बनाया गया है. पिछली मोदी सरकार में भी अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाया गया था. वहीं इस बार भी इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है. आइए जानते हैं किस नेता को कौनसा मंत्रालय दिया गया है.

गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली कैबिनेट में जगह
पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को नई कैबिनेट में भी जगह दी गई है. शेखावत को इस बार संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया
नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भूपेंद्र यादव को इस बार भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था. वहीं पिछली नरेंद्र मोदी कैबिनेट में भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था. यादव इस बार राजस्थान के अलवर से सांसद चुनकर आए थे.

अर्जुन राम मेघवाल कानून और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया
पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में अर्जुन राम मेघवाल को कानून और संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं अब उन्हें नई मोदी सरकार में भी कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.

भागीरथ चौधरी को को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई
राजस्थान के अजमेर से सांसद चुनकर आए भागीरथ चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है. भागीरथ चौधरी को इस मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

किसे मिला कौनसा मंत्रालय?
गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवाल- कानून मंत्रालय
भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *