न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले जीवनसाथी के साथ नजर आए पिता शत्रुघन सिन्हा ,खत्म की नाराजगी खबरों पर लगाया पर विराम ;

खबर टीम इंडिया की।सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर लेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे।
अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं।
सोनाक्षी की मां पूनम भी शत्रुघ्न के साथ देखी गईं। हाल में खबर आई थी कि इंस्टाग्राम पर मां और भाई ने सोनाक्षी को अन फॉलो कर दिया है।जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

 

पिता शत्रुघन सिन्हा बोले
जब यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं, तब इस शादी पर पिता शत्रुघ्न से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था- मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।
उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।

शत्रुघ्न बोले
इस बयान के कुछ दिन बाद शत्रुघ्न ने एक बयान दिया कि वे अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया कि वे बेटी की शादी जरूर अटेंड करेंगे। वेटरन एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है और जहीर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है।

22 जून को कपल करेंगे सगाई
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं, 22 जून को पहले दोनों सगाई करेंगे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *