न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज टी-20 वर्ल्डकप- सुपर आठ के पांचवे मुकाबले में आमने-सामने होंगे साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड ,जानें किस टीम का पलड़ा होगा भारी

खबर टीम इंडिया की।18 मार्च 2016 | यह दिन रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज हो गया। 18 मार्च 2016 को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया। जो आज भी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज है।वहीं आज ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का पांचवां मुकाबला इन्ही दोनों टीमों के बीच रात 8 बजे से सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है और उसने दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। वहीं साउथ अफ्रीका को अपने पहले ICC टाइटल का इंतजार है।

 

ENG-SA ने 12-12 मैच जीते
मैच की अहमियत- दोनों टीमों का यह सुपर-8 का दूसरा मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों ने अपने -अपने पहले सुपर-8 मुकाबले जीते हैं। सुपर-8 में दो ग्रुप है। एक ग्रुप में 4 टीमें है, जो कि एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह दोनों टीमें ग्रुप-1 में हैं। आज का मुकाबला जीतने से सेमीफाइनल में जाने की दावेदार मजबूत होगी।

जानें क्या है टॉस और पिच का रोल- यहां अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए, 11 में पहले बैटिंग और 10 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। 18 जून को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मुकाबले में पहली बार इस स्टेडियम में 200 पार स्कोर बना था। इस स्टेडियम पर गेंदबाज महज 8.00 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हैं। पेस के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी खूब विकेट मिलते हैं। इस वर्ल्ड कप के आधार पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा हो सकता है।

एनरिक नॉर्त्या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे टॉप विकेट टेकर, सॉल्ट इंग्लैंड के टॉप स्कोरर

प्लेयर टु वॉच
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के दूसरे टॉप विकेट टेकर

जोफ्रा आर्चर – 5 ओवर में 6 विकेट लिए हैं। वह इंग्लैंड की ओर से दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने ओमान के खिलाफ 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
जॉनी बेयरस्टो- जॉनी बेयरस्टो ने 5 मैचों में 94 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने कुल 77 टी-20 मुकाबलों में 138.84 के स्ट्राइक रेट से 1655 रन बनाए हैं।

क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं घातक प्रदर्शन
क्विंटन डी कॉक -साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर हैं। डीकॉक ने 5 मैचों में 122 रन बनाए हैं। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 74 रन की पारी खेली थी।
कगिसो रबाडा- साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 मैच में 7 विकेट लिए। रबाडा ने अमेरिका के खिलाफ 3 विकेट लिए थे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *