न्यूज़भारतहेडलाइंस

हैप्पी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान: आज 55वां जन्मदिन मना रहे मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री, पीएम-शाह सहित योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

उमाकांत त्रिपाठी। आज यानी 26 जून को केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय राजनीति की एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वर्तमान समय में धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने कई राजनीतिक सफर में कई अहम पदों पर कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 55वें जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ”केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीने की कामना करता हूं।” शिक्षा मंत्री ने इसके जवाब में लिखा, ”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, बधाई और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। आपके गतिशील नेतृत्व में भारत मां की सेवा करना सौभाग्य और सम्मान की बात है। आपका मार्गदर्शन मुझे और अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”

गृहमंत्री शाह ने भी किया विश
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।” इसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ”आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी। जनसेवा और लोक-कल्याण के लिए आपकी निष्ठा मेरे लिए प्रेरणादायक है। आपके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन का सदैव आकांक्षी हूं।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *