अन्य राज्य

जल्द होगा साय कैबिनेट का विस्तार, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय की पीएम मोदी से मुलाकात, नए चेहरों को मिलेगा मौका?

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है, मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद अगले एक हफ्ते में कैबिनेट विस्तार होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि साय कैबिनेट में इस बार फिर नए चेहरे को जगह मिल सकती है

बृजमोहन जा चुके हैं दिल्ली
बृजमोहन अग्रवाल सांसद बनकर दिल्ली जा चुके हैं। साय कैबिनेट में उनकी जगह खाली है। इस खाली जगह को भरने में अनुभव की दमदारी कि बजाय किसी ऐसे नए चेहरे को मौका दिए जाने की चर्चा शुरू हो चुकी है, जो जातीय समीकरणों पर भी खरा हो।

तय हुआ मंत्री का नाम?
आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं पर बात की है। मगर सूत्र बता रहे हैं कि बात तो मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी हुई है। पार्टी के बड़े नेताओं को CM विष्णु देव साय ने प्रदेश के सियासी और सामाजिक हालातों से अवगत कराया है। खबर है कि मंत्रिमंडल में किस विधायक को मौका दिया जाना है ये तय भी कर लिया गया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम के हाथ में एक फाइल दिखी। इसमें छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ साझा किया। संसद भवन परिसर में दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक प्रदेश के राजनीतिक हालात पर बात हुई।

साय ने शाह से भी की मुलाकात
देश के गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात की। इस दौरान शाह ने CM साय से सरकार के काम काज और योजनाओं की जानकारी ली। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर तस्वीर साझा करते हुए CM ने लिखा- दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय दिल्ली से लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले कैबिनेट में बदलाव के सवाल पर कहा था- थोड़ा इंतजार करिए, हो जाएगा।

Related Posts

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *