न्यूज़भारतमध्य प्रदेश

इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर CM मोहन का बड़ा ऐलान: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘आपातकाल’ का संघर्ष, मीसाबंदियों के लिए ये बड़ी घोषणा

उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में आपातकाल का संघर्ष पढ़ाया जाएगा। मीसाबंदियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। एयर टैक्सी किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा एमपी में टोल टैक्स नहीं लगेगा।

सीएम हाउस में हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में हुए मीसाबंदियों के कार्यक्रम में ये बड़े ऐलान किए। इस मौके पर प्रदेश भर के 750 मीसाबंदी और उनके परिजन आज सीएम हाउस में मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूल बरसाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मीसाबंदियों ने आपातकाल और जेल जाने के संस्मरण भी सबको सुनाए।

सीएम मोहन ने किए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को बीमार होने पर अगर आकस्मिक चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस की जरूरत होगी तो सरकार उनके लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम करावेगी। प्रदेश में चलने वाली एयर टैक्सी में लोकतंत्र सेनानियों को किराए में 25 % छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। एमपी में लगभग 750 मीसाबंदी हैं। मीसाबंदियों के परिवार यानी पत्नी को मिलाकर करीब 1700 लोग हैं। इन सबको मप्र सरकार की तरफ से जयप्रकाश नारायण श्रद्धानिधि 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। अगर वो दिवंगत हो गए हैं तो उनकी पत्नी को 15 हजार रुपए दिए जाते हैं।

चोर-चोर मौसेरे भाई हैं गठबंधन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, कांग्रेस की यही स्थिति है। पाकिस्तान और भारत दोनों ही एक साथ आजाद हुए लेकिन पाकिस्तान में लोकतंत्र की हत्या हो गई और हमारा देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोकसभा स्पीकर का चुनाव चल रहा था और एनडीए के सामने घमंडिया गठबंधन में अपनी पूरी ताकत लगा दी। यादव ने कहा कि सरकार अपना काम करती है लेकिन चुनाव में जीत मिलन जनता की बीच किए गए काम और लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वालों की मेहनत का परिणाम है। आपातकाल के दौरान कांग्रेस का साथ देने वाले लोग आज उसके घमंडिया गठबंधन में शामिल हैं । यह सभी चोर चोर मौसेरे भाई की तर्ज पर काम करते हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 750

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *