अन्य राज्यन्यूज़भारत

यूनिफाइड कमांड मीटिंग से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: नक्सल इलाकों में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के लिए एक्शन प्लान बना रही है। इसे लेकर शुक्रवार को CM विष्णु देव साय ने एक अहम बैठक (यूनिफाइड कमांड मीटिंग) ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नियद नेल्लानार योजना के जरिए सरकार का फोकस विकास कार्यों पर है। उन क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, दूरसंचार के क्षेत्र में तेजी से काम हो, किसी भी काम के लिए संसाधन की कमी न हो ये तय किया गया है।

साल में एक बार होती है बैठक
इस बैठक में सरकार के लगभग सभी विभाग के सचिव, मुख्य सचिव, गृहमंत्री शामिल हुए। ITBP, BSF, CRPF जैसी फोर्सेस के छत्तीसगढ़ चीफ और स्टेट पुलिस के चीफ की हैसियत से DGP शामिल हुए। फोर्स और सरकारी विभाग मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क, रेल, अस्पताल और स्कूल का काम करेंगे। सभी को मिलाकर इसे यूनिफाइड कमांड कहा जाता है। साल में एक बार ये बैठक होती है। इसमें फोर्स और प्रशासनिक टीम के को-ऑर्डिनेशन के साथ काम को लेकर बात की जाती है।
लाव की कोशिश

बस्तर के आदिवासियों को मिलेगा लाभ
यूनिफाइड कमांड बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा रही नियद नेल्लानार योजना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि यह योजना पुलिस कैंप से लगे 5 किलोमीटर क्षेत्र तक के गांव में लागू होगी। नियद नेल्लानार योजना का मतलब आपका अच्छा गांव है। इस योजना के तहत बस्तर के आदिवासियों को कई मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से कई सुविधाएं अब तक आदिवासी क्षेत्रों में नहीं पहुंची है। वह बुनियादी सुविधाएं बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

 

Related Posts

1 of 785

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *