अन्य राज्य

दौसा सीट पर हुई बीजेपी की हार तो राजस्थान के मंत्री ने दिया इस्तीफा, सीएम भजनलाल ने स्वीकार किया किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री पद से किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मीणा की जगह उनके विभाग की जिम्मेदारी ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को दी गई है. भजनलाल सरकार में मीणा के पास कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग था.

अब ओटाराम देवासी को ग्रामीण विकास विभाग और आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है. केके विश्नोई को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग, पंचायती राज विभाग दिया गया है.

कैबिनेट बैठक में नहीं हुए थे शामिल
बता दें कि मीणा हाल ही में कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. इस पर उन्होंने कहा, ”जब मैंने इस्तीफा दे दिया तो नैतिक रूप से मैं वहां जा नहीं सकता. मुख्यमंत्री से मैं मिला था. उन्होंने आदरपूर्वक कहा था कि आपका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे. मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि चूंकि मैं जनता के बीच घोषणा कर चुका हूं कि अगर हम यह सीट (दौसा) नहीं जीते तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, इसलिए मैंने ऐसा किया.’’

इस ऐलान के बाद छोड़ा मंत्रीपद
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी मीणा ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री के दौसा आने से पहले मैंने कहा था कि अगर सीट (दौसा) नहीं जीती तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा. बाद में प्रधानमंत्री ने मुझसे अलग से बात की और मुझे सात सीट की सूची दी. मैंने 11 सीट पर कड़ी मेहनत की है. अगर पार्टी सात में से एक भी सीट हारती है तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा और यहां पानी पिलाऊंगा.’’

Related Posts

यूनिफाइड कमांड मीटिंग से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: नक्सल इलाकों में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *