अन्य राज्य

राहुल गांधी का मणिपुर दौरा: कांग्रेस नेता बोले- एक-दो दिन का वक्त निकालकर यहां जरूर आएं पीएम मोदी, मुझे नहीं लगता…!

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार (8 जुलाई) को असम-मणिपुर का दौरा किया। उन्होंने असम के बाढ़ पीड़ितों और मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल ने मणिपुर के हालात पर राज्य की गवर्नर अनुसुइया उइके से भी मुलाकात कर अपना पत्र सौंपा।

राहुल की आधे घंटे ज्यादा समय तक गवर्नर से चर्चा हुई। इसके बाद राहुल पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मणिपुर के हालात पर चिंता जताई।

मुझे नहीं लगता हालात सुधरेंगे
राहुल ने कहा कि मणिपुर में मेरा तीसरा दौरा है। मुझे लगा था कि यहां के हालात में सुधार हुआ होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ग्राउंड लेवल पर कोई इम्प्रूवमेंट नहीं है। मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यहां के हालात सुधरेंगे। राहुल ने कहा कि में रिलीफ कैंप में गया और हिंसा पीड़ित लोगों की बातें सुनीं। लोगों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिया है। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि नफरत से कोई रास्ता नहीं निकलेगा। मैं राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं। मैंने गवर्नर से बात की। उनसे कहा कि कांग्रेस जो भी कर सकती है करेगी।

वक्त निकालकर मणिपुर आएं पीएम
राहुल ने आगे कहा कि मैं पीएम से रिक्वेस्ट करता हूं कि एक-दो दिन का समय निकालकर मणिपुर आएं। यहां जो हो रहा है उसे समझने की कोशिश करना चाहिए। पूरा देश और मणिपुर के लोग भी चाहते हैं कि वे यहां आए और लोगों की परेशानी को समझें। राहुल गांधी सबसे पहले सुबह 10 बजे असम के सिलचर-कछार पहुंचे थे। उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर का दौरा किया था। यह दोपहर 12 बजे बजे जिरिबाम पहुंचे थे। यहां हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में मौजूद लोगों से मुलाकात की थी। उनके आने से पहले सुबह करीब 3.30 बजे जिरिबाम के टोल गांव में उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों के कैस्पिर वैन (एंटी लैंड माइन वैन) पर फायरिंग की थी। इसमें एक फायर ब्रिगेड को भी निशाना बनाया गया था।

Related Posts

यूनिफाइड कमांड मीटिंग से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: नक्सल इलाकों में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *