क्रिकेटन्यूज़भारत

कौन बनेगा टीम इंडिया का बॉलिंग कोच: रेस में ये दिग्गज नाम, जानिए कौन हैं हेड कोच गंभीर की पसंद ?

खबर टीम इंडिया की।साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और पाकिस्तान के पूर्व कोच मोर्ने मोर्कल भारत के बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि मोर्केल भारत के बॉलिंग कोच बने।रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मोर्कल को बॉलिंग कोच के पद के लिए विचार करने का रिक्वेस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्कल के साथ कुछ चर्चा हुई है।गंभीर और मोर्कल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में एक साथ काम किया है। गंभीर 2 साल तक लखनऊ के मेंटॉर रहे हैं, जबकि मोर्कल अब भी बॉलिंग कोच हैं।

 

जानिए मोर्कल का इंटरनेशनल करियर
मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रह चुके हैं मोर्कल
मोर्केल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मोर्केल पिछले जून में छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर टीम से जुड़े थे, और कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।मोर्कल के अलावा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी और विनय कुमार को लेकर बात चल रही है। BCCI इन तीनों के नाम पर भी विचार कर रहा है हालांकि अभी BCCI की तरफ से आखिरी फैसला लेना बाकी है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *