दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

जेल में बंद इमरान खान का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान के पूर्व पीएम बोले- मुझे आतंकवादी की तरह पिंजरे में कैद किया गया

खबर टीम इंडिया की।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उन्हें आतंकवादी की तरह पिंजरे में कैद किया गया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इमरान ने शनिवार को बताया कि वे 7 बाई 8 फीट की जेल में रह रहे हैं। उनकी लंबाई 6 फीट 2 इंच है। इस वजह से उन्हें हिलने-डुलने में मुश्किल हो रही है।
इमरान ने कहा कि मैं हमेशा एजेंसियों की निगरानी में रहता हूं। मेरी 24 घंटे निगरानी की जाती है। यहां तक की मुझे किसी से भी मिलने नहीं दिया जाता है। इमरान करीब एक साल से जेल में बंद है।वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मुताबिक इमरान रावलपिंडी की अदियाला जेल में शाही सुविधा का आनंद ले रहे हैं।

इमरान बोले
इमरान खान ने कहा कि वह एक दिन जेल से छुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह रोज पाकिस्तान के भविष्य के बारे में योजना बनाते हैं। पाकिस्तान की खराब हालत के बीच लोग मुझ पर विश्वास करते हैं। मुझे भगवान पर पूरा विश्वास है। एक दिन न्याय अत्याचार पर विजय प्राप्त करेगा।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि इमरान को जेल में एक एक्सरसाइज साइकिल, एक वर्किंग गैलरी और एक रसोई दी गई है। उन्हें खाने में शानदार मेनू दिया जा रहा है।

इमरान खान पर दर्ज है 100 से ज्यादा मामले
इमरान खान पर 100 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। इस्लामाबाद की स्थानीय कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त, 2023 को तोशाखाना के केस में दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में उन्हें 2 और मामलों में दोषी करार दिया गया था। अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक, अगर इमरान जेल से बाहर आते हैं तो, वे पाकिस्तान में दोबारा चुनाव की मांग को उठाएंगे।इस साल हुए आम चुनाव में इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी आधिकारिक तौर पर हिस्सा नहीं ले पाई थी। इमरान खान के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर 5 जुलाई को हुई एक पोस्ट में इस साल 8 फरवरी को हुए आम चुनावों को फर्जी बताया गया था। ऐसे में शहबाज सरकार या फौज नहीं चाहेगी की खान किसी भी कीमत पर रिहा हों।

जिन 3 मामलों में दोषी थे इमरान उन सब में रिहा
केस- 1 बुशरा बीबी के पूर्व पति, खावर फरीद मनेका ने बुशरा और इमरान पर आरोप लगाया था कि दोनों ने गैर इस्लामिक तरीके से शादी की है। बुशरा के तलाक के बाद इद्दत का समय पूरा होने से पहले ही खान ने उनसे शादी कर ली थी।

इस मामले में 3 फरवरी को बुशरा और इमरान को दोषी ठहराया गया था। उन्हें 7 साल की सजा और 5 लाख पाकिस्तानी रूपए का जुर्माना लगाया था। इस केस में उन्हें आज रिहाई मिल गई।

केस-2 इससे पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 3 जून को इमरान खान को सबूतों के अभाव में साइफर केस (सीक्रेट लेटर चोरी) में बरी कर दिया था। उनको इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी। इमरान खान को 29 अगस्त 2023 को साइफर गेट स्कैंडल में हिरासत में लिया गया था।

केस-3 तोशाखाना केस में खान को 1 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था। उनकी 14 साल की सजा को रद्द कर दिया गया था।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *