एजूकेशन

4 मई से पहले लीक हुए होंगे पेपर… NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Supreme court hearing on neet,did not completed iit director,will answer on 23rd julyनीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम में सुनवाई जारी है. आज सोमवार (22 जुलाई) को ये सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अब अदालत मंगलवार (23 जुलाई) को सुनवाई करेगी. इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि पेपर 4 मई से पहले लीक हुए होंगे. जिसके जवाब में सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पेपर कब मिले, ये साफ नहीं है. हालांकि कुछ छात्रों ने प्रश्न के दो विकल्पों के लिए अंक देने के NTA के फैसले को चुनौती दी. एक सवाल के 2 संभावित जवाब से उपजे भ्रम का कुछ उम्मीवारों ने विरोध किया. इन लोगों ने कहा कि जिन बच्चों ने कोई एक जवाब दिया, उन्हें 4 अंक मिले. जिन्होंने भ्रम के चलते छोड़ दिया, उन्हें शून्य मिला. इसके चलते रैंकिंग बदल गई.

कल फिर शुरू होगी सुनवाई
इस पर सीजेआई ने कहा कि विकल्प 2 और 4 दोनों ही सही नहीं हो सकते. या तो एक या दूसरा विकल्प हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनटीए इस मामले की जांच करेगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली के निदेशक से आज ही 3 विशेषज्ञों की कमिटी बना कर सही जवाब तय करने को कहा. अब IIT कल दोपहर 12 बजे जवाब देगा. उसके बाद सुनवाई फिर शुरू होगी.

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
फिजिक्स के सवाल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि NEET-UG 2024 परीक्षा में एक सवाल में चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक उत्तर चुनना था. सही सवाल के संबंध में समस्या को हल करने के लिए, हमारा विचार है कि IIT दिल्ली से विशेषज्ञ की राय ली जानी चाहिए. हम निदेशक, IIT दिल्ली से अनुरोध करते हैं कि वे संबंधित विषय के तीन विशेषज्ञों की एक टीम गठित करें. विशेषज्ञ टीम अपना जवाब तैयार करेगी और कल दोपहर 12 बजे तक रजिस्टर में जमा करेगी. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल इस आदेश को निदेशक, IIT दिल्ली को सूचित करें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके.

डीवाई चंद्रचूड़ बोले
डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अभी तक ऐसे कोई कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये साबित हो सके कि नीट यूजी पेपर लीक इतना व्यापक था कि पूरे देश में फैल गया. ये देखना होगा कि क्या लीक लोकल लेवल पर है और ये भी देखना होगा कि पेपर लीक सुबह 9 बजे हुआ और साढ़े दस बजे तक सॉल्व हो गया. इस पर विश्वास कैसे किया जाए. हमें बताएं कि ये कितना व्यापक है.

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

अब नौकरी के साथ मिल सकती है एक्स्ट्रा इनकम, ₹30,000 सैलरी में शुरू करें ये बिजनेस, कमाई होगी जबरदस्त

खबर इंडिया की।आज के समय में सिर्फ सैलरी के भरोसे आर्थिक जरूरतें पूरी करना लगातार…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *