दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या है ‘आमार सरकार’ वेब पोर्टल, जिसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए पीएम मोदी, पढ़िए पूरी खबर

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

इस बड़ी बैठक पीएम मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की जमकर तारीफ की। दरअसल त्रिपुरा की बीजेपी सरकार ने हाल ही में ‘आमार सरकार’ वेब पोर्टल लॉन्च किया था। त्रिपुरा सरकार की इस पहल को राज्यों के बीच पांच बेहतरीन योजनाओं के रूप में चुना गया है।

क्या है ‘आमार सरकार’
दरअसल ‘आमार सरकार’ ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए लॉन्च किया गया एक वेब पोर्टल है। त्रिपुरा सरकार ने नवंबर 2022 में इसे लॉन्च किया था। इसके जरिए ग्रामीण ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इस पोर्टल पर लोग अपनी समस्याओं की तस्वीरें अपलोड कर मदद मांग सकते हैं। शिकायत करने के बाद आप अपनी शिकाय को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं। आपकी शिकायतें राज्य के 81 लाइन विभागों के फील्ड अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे जल्द से जल्द इसका समाधान हो जाता है।

4 दिन में दूर होगी समस्या
इस वेब पोर्टल पर शिकायत करने के बाद प्रशासन को 4 दिन के अंदर समस्या को हल करना होगा। शिकायत हल होने पर इसे संबंधित विभाग को भेजना भी होगा। इसके अलावा सरकार लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए हर वीक में गुरुवार के दिन “विलेज वॉक”
कार्यक्रम भी आयोजित करती है। इसके साथ ही 1,176 ग्राम पंचायतों और ग्राम समितियों में से हर एक में हर सोमवार को ‘आमर सरकार दिवस’ मनाया जाता है

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *