क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

रविंद्र जडेजा की कमी पूरी करेंगे पराग: श्रीलंका के खिलाफ 5 रन देकर 3 विकेट लेने वाले रियान पराग ने कही बड़ी बात

खबर टीम इंडिया की।श्रीलंका-भारत के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रियान पराग ने बेहतरीन प्रर्दशन किया। रियान पराग ने स्पिनिंग ट्रैक का फायदा उठाते हुए 1.2 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

पहले टी-20 मुकाबले में 43 रन से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम एक वक्त मुश्किल में थी। हालांकि तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया की वापसी कराई और 30 रन के अंदर श्रीलंका के 9 विकेट झटक लिए।

बॉलिंग से चमके रियान
श्रीलंका की पारी के दौरान 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रियान पराग ने पहले ही ओवर में के मेंडिस को आउट कर दिया। अपने दूसरे ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर रियान ने लगातार विकेट लिया और श्रीलंकन पारी को समेट दिया। खास बात ये है कि पराग ने तीनों बल्लेबाजों को बोल्ड किया

पराग को गेंदबाजी से है प्यार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान पराग ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा की- मुझे गेंदबाजी करना बेहद पसंद है। मैं नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करता हूं। उन्होंने बताया की- इस मैच से पहले मैंने मुख्य कोच गौतम गंभीर से गेंदबाजी के बारे में बातचीत की थी। आखिरी ओवर में जब आप स्पिन ट्रैक पर बॉलिंग करें तो आपको पता होना चाहिए, कहां गेंदबाजी करना है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 918

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *