न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

पति विक्की कौशल से दूर ऑस्ट्रिया में छुट्टियां मना रहीं कैटरीना कैफ, प्रेग्नेंसी पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस वक्त ऑस्ट्रिया में हैं, वो यहां छुट्टियां मान रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी छुट्टियों की झलक की फोटो शेयर की है। ऑस्ट्रिया के अल्टौसी में अपने घर की शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं उनकी शेयर की गई फोटोज में झील के साथ-साथ पहाड़ भी नजर आ रहे हैं।

लंदन में मनाया था जन्मदिन
हाल ही कैटरीना कैफ का जन्मदिन था, जो उन्होंने लंदन में सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उनके पति विक्की कौशल और करीबी दोस्त भी मौजूद थे। उन्होंने जन्मदिन पर दोस्तों से मिले प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी को शुक्रिया भी अदा किया था। कैटरीना की आखिरी फिल्म मैरी क्रिसमस थी। जिसमें उनके अपोजिट विजय सेतुपति नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया था जवाब

अपने जन्मदिन के जश्न के बाद कैटरीना अपने पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा था। तब उन्होंने इन खबरों को अटकलें बताते हुए कहा था कि- खुशखबरी जब आएगी तो हमें आपको बताने में बहुत खुशी होगी। फिलहाल तो इसमें कोई सच्चाई नहीं है, और यह केवल अफवाहे हैं। अभी आप सभी बैड न्यूज फिल्म का आनंद लीजिए, जब अच्छी खबर आएगी तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ अब फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *