दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली कोचिंग हादसे पर सियासत जारी: BJP ने किया AAP हेडक्वार्टर के सामने प्रर्दशन, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट हादसे मामले को लेकर MCD ने बड़ा एक्शन लिया। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली ने एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त और एक असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड किया है। उधर इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस भी एक्टिव है। रविवार को कोचिंग के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने सोमवार को 5 और गिरफ्तारिया की। आपको बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को बारिश के पानी में डूबकर 3 छात्रों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि सोमवार को AAP हेडक्वार्टर के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं, AAP कार्यकर्ताओं ने LG सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

क्या बोली दिल्ली पुलिस
डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्ष वर्धन ने बताया कि कोचिंग सेंटर में बाढ़ की घटना के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में जिसकी भी गलती होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में बेसमेंट के मालिक और एक व्यक्ति शामिल है, जिसने गाड़ी चलाई थी।

13 कोचिंग सेंटर के बेसमेंट सील
हादसे के बाद जागा दिल्ली नगर निगम अब कार्रवाई करने में जुटा है। कैंडिडेट्स के विरोध प्रर्दशन के बाद एमसीडी ने करोल बाग में 13 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील किया। उधर छात्रों ने भी मांग की है कि सरकार बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव या बिजली के झटके से बचने के लिए प्लान बनाए। उधर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर चिंता जताई और एमसीडी कमिश्नर को बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *