दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

बजट-2024 को लेकर खुलकर बोले पीएम मोदी, बताया खुद का मकसद और समझाया बजट का भविष्य

उमाकांत त्रिपाठी। मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘जर्नी टूवार्ड्स विकसित भारत: ए पोस्ट यूनियन बजट 2024-25 कॉन्फ्रेंस’ का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि- साल 2014 में हमारी सरकार बनी तो सबसे बड़ा प्रश्न यही था कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर कैसे लाएं? 2014 के पहले फ्रैजाइल 5 वाली स्थिति और लाखों-करोड़ों के घोटाले के बारे में हर किसी को पता है कि हमारी अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति थी. इसकी बारीकियां सरकार ने व्हाइट पेपर जारी कर देश के सामने रख दिया.

हम बनेंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने आगे कहा कि- आज भारत 8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं तब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2013-2014 में जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वो ₹16 लाख करोड़ का था। आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है। पहली की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है, हाइवे का बजट 8 गुना, कृषि का बजट 4 गुना से अधिक बढ़ाया है रक्षा का बजट 2 गुना बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस से की तुलना
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से अपनी सरकार की तुलना करते हुए कहा, ‘2014 में, जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वह ₹16 लाख करोड़ का था. आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है। पीएम ने आगे कहा कि- उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने 5 बड़ी आपदाओं का सामना किया, फिर भी विकास की रफ्तार नहीं रुकी. कोरोना महामारी के दौरान, हम चर्चाएं करते थे और उन चर्चाओं का केंद्र बिंदु ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ होता था. मैंने तब कहा था कि भारत बहुत जल्द विकास की राह पर दौड़ेगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *