न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

चुनावी हार से उबरने और संगठन मजबूत करने बन गया MP कांग्रेस का प्लान, जीतू पटवारी ऐसे करेंगे बदलाव!

उमाकांत त्रिपाठी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस मंथन में जुटी है… लगातार हार और दलबदल से कमजोर हुई कांग्रेस अब अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए ग्राम पंचायत कमेटी के गठन करने का फैसला किया है…

पंचायत कांग्रेस कमेटी का होगा गठन
दरअसल अबतक कांग्रेस की सबसे छोटी और अहम इकाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी होती थी, लेकिन अब कांग्रेस इससे एक कदम नीचे उतरते हुए पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन करने जा रही है… दरअसल एमपी कांग्रेस अब ग्राम पंचायत स्तर पर 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाएगी… इस कमेटी का प्रमुख ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष होगा… अध्यक्ष के साथ इस कमेटी में उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और सदस्यों की एक टीम भी होगी… आपको बता दें कि पीसीसी और एआईसीसी लगातार बैठक कर कांग्रेस को कैडरबेस संगठन बनाने की तैयारी में जुटी है…

स्थायी बूथ लेवल एजेंट भी होंगे नियुक्त
कांग्रेस के अंदरखानों की मानें तो एमपी में करीब 23 हजार ग्राम पंचायतें हैं… इस लिहाज से ग्रामीण इलाकों में 2 लाख 53 हजार नए कांग्रेस वर्कर नियुक्त किए जाएंगे…. इसके साथ ही कांग्रेस आरएसएस की तर्ज पर संगठन में पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी करेगी…. चुनावी हार की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला किया है… दरअसल कांग्रेस अब बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति चुनावों के दौरान नहीं करेगी… बल्कि पार्टी स्थाई बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करेगी… जिनकी जिम्मेदारियां चुनाव से 2 साल पहले ही तय कर दी जाएंगी…..

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *