न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लोकसभा में हंगामा जारी: विपक्षी सांसद बोले- सदन में आएं पीएम मोदी, स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा की कर रहे मांग

खबर टीम इंडिया की।आज संसद के मानसून सत्र काआठवां दिन है। संसद का सत्र शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा की मांग की। संसद में स्पीकर बोले- प्रश्नकाल में कोई प्रस्ताव नहीं आएगा। प्रश्नकाल के बाद बात करेंगे। संसद में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। इस पर स्पीकर ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गडकरी नें अपील की
नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीवन बीमा और चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने की अपील की

 

कांग्रेस ने 3 स्थगन प्रस्ताव दिए
कांग्रेस के चीफ व्हिप मनिकम टैगोर ने जाति जनगणना और महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। पार्टी के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ और केरल से सांसद हिबी ईडन ने वायनाड लैंडस्लाइड पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा करने की मांग की है।

 

संसद में कांग्रेस ने वायनाड और दिल्ली में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसदों ने वायनाड लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों और दिल्ली में जान गंवाने वाले 3 छात्रों के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में मौन धारण किया।

पीएम को सदन में बुलाने की मांग को लेकर हुई नारेबाजी
लोकसभा में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में बुलाने की मांग कर रहे हैं। प्रश्नकाल में वे नरेंद्र मोदी सदन में आओ के नारे लगा रहे हैं। इन सबके बीच प्रश्नकाल जारी है।

 

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी
लोकसभा में प्रश्नकाल जारी है। विपक्षी सांसदों के स्थगन प्रस्ताव पर जवाब नहीं मिला है, इस पर वे नारेबाजी कर रहे हैं।

संसद सत्र हुआ शुरू, ओलिंपिक जीत पर मनाई खुशी
आठवें दिन का संसद सत्र शुरू हो गया है। स्पीकर ने मनु भागर और सरबजोत सिंह के ओलिंपिक में मेडल जीतने पर खुशी जताई।

अनुराग ठाकुर बोले
संसद सत्र के सातवें दिन अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव आपस में भिड़ गए है । अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती।
ठाकुर ने फिर कहा- आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। अखिलेश भी बोले- कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर सांसदों के पूछे गए सवालों का जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री के हलवा बांटने की परंपरा UPA सरकार मे शुरू हुई थी। तब किसी ने नहीं पूछा कि बजट बनाने वाले अफसरों में SC-ST, OBC कितने हैं। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में 29 जुलाई को बजट के पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी पर सवाल उठाए थे। उस वक्त की फोटो दिखाते हुए पूछा था कि इसमें एक भी आदिवासी, दलित या पिछड़ा अफसर नहीं दिख रहा है। 20 अफसरों ने बजट तैयार किया​​​​​​​

29 जुलाई: मानसून सत्र का छठवां दिन
सत्र के छठे दिन संसद में बजट और दिल्ली हादसे की गूंज रही। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वह भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। आज चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

राहुल के भाषण के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण सिर पकड़े आईं नजर
राहुल ने लोकसभा में कुल 46 मिनट भाषण दिया। इसमें 4 बार अडाणी-अंबानी का नाम लिया, दो बार मुंह पर उंगली रखी। स्पीकर ने भाषण के दौरान राहुल को 4 बार टोका। राहुल ने जब हलवा सेरेमनी का पोस्टर लहराया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *