न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जाति पर सियासत जारी: पीएम मोदी ने की अनुराग ठाकुर के इस बयान की तारीफ, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जरूर सुनें

उमाकांत त्रिपाठी। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर सियासत जारी है। अब संसद के इस पूरे सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने इस भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि- ये फैक्ट और हास्य का बेहतरीन गठजोड़ था।

क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का यह भाषण जरूर सुनना चाहिए। ये भाषण इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति की पोल खोलता है।

क्या बोले थे अनुराग ठाकुर?
मंगलवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में राहुल गांधी की जाति का जिक्र किया था.. इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने आपत्ति जताई थी… कांग्रेस अब इस पूरे मामले को लेकर अनुराग ठाकुर से माफी की मांग कर रही है… बीजेपी सांसद ने कहा था कि जो लोग जाति के बारे में नहीं जानते, वे जनगणना की बात कर रहे हैं…. मैंने किसी का नाम नहीं लिया…अनुराग ठाकुर के इस बयान पर राहुल गांधी ने एतराज जाहिर किया था..

बीजेपी सांसद ने की थी बजट की तारीफ
ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार सातवां बजट पेश करने पर बधाई देते हुए इसे “जन भावनाओं से जुड़ा बजट” बताया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं की आलोचनाओं का भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि- कमल सिर्फ़ हमारा चुनाव चिन्ह ही नहीं है, बल्कि यह देवी लक्ष्मी, हमारे राष्ट्रीय फूल और पद्मासन की ध्यान मुद्रा का भी प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने विपक्ष पर कमल का अपमान करके भगवान शिव, बुद्ध और लोकमान्य तिलक जैसी पूजनीय हस्तियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *