दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी-वियतनाम के पीएम की मुलाकात: 15 बिलियन डॉलर तक के व्यापार समझौते, इन मुद्दों पर बनी सहमति

उमाकांत त्रिपाठी।वियतनाम के प्रधानमंत्री चिन्ह ने भारत का दौरा किया और पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। इस दौरे में नई दिल्ली और हनोई के बीच सहयोग को लेकर चर्चा हुई। वियतनाम के पीएम की यात्रा के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री चीन्ह ने विदेश नीति, सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र, रक्षा सहयोग, संसदीय आदान-प्रदान, व्यापार और निवेश, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, नागरिक उड्डयन, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु प्रौद्योगिकी सहित विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हो रहे प्रयासों की जमकर तारीफ की.

दोनों देश आपसी फायदे के लिए आर्थिक, व्यापार, वैज्ञानिक और तकनीकी मदद के साथ कई मुद्दों पर साथ काम करेंगे।

वियतनाम भारत के बीच बड़ेगा व्यापार
वियतनाम और भारत के बीच 2024-2028 के पीरीयम में रई व्यापक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत की जाएगी। दोनों देशों के बीच दोतरफा व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी भी बढ़ेगी। इस मुलाकात के बाद वियतनाम-भारत के बीच 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का व्यापार हो सकेगा। इसके अलावा निवेश को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा हुई।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *