न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

चाय-बिस्कुट के साथ ED का इंतजार कर रहा हूं… राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, बोले- मेरे घर जल्द पड़ेगी रेड

खबर इंडिया की। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शुक्रवार को बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 29 जुलाई को संसद में उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद उन पर एक्शन लेने का प्लान बना रहा है।

राहुल ने ये भी कहा कि-ईडी के ही कुछ अंदर के लोगों ने मुझे इस कार्रवाई के प्लान की जानकारी दी है। मैं ईडी के छापे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा- जाहिर इन लोगों को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के ‘अंदरूनी लोगों’ ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। ईडी को चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।”

संसद में क्या बोले थे राहुल गांधी
आपको बता दें कि 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि- देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं। उन्होंने बीजेपी के सिंबल कमल के प्रतीक का पीएम मोदी द्वारा प्रचार करने की अलोचना की थी।

राहुल का चक्रव्यूह भाषण क्या था
नेता विपक्ष ने दावा किया था कि 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ बनाया गया है। उन्होंने कहा था कि- “हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मार डाला था। मैंने थोड़ी जांच की और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहते हैं, जिसका अर्थ है कमल का फूल। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, वह भी कमल के फूल के आकार का। प्रधानमंत्री इसका प्रतीक अपने सीने पर पहनते हैं। अभिमन्यु के साथ जो हुआ, उससे भारत बर्बाद हो रहा है, युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में छह लोग हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *